फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Worker fierce Upanl

उपनल कर्मियों ने निकाला जुलूस, विधायक को घेरा

Fri, 01 Jul 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Fri, 01 Jul 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Worker fierce Upanl
उपनलकर्मी भड़के - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा/बागेश्वर। देहरादून में हुए लाठीचार्ज से हड़ताली उपनल कर्मचारी भड़क गए हैं। कार्य बहिष्कार जारी रखते हुए कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को गांधी पार्क में हरीश रावत सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया। बाद में जुलूस निकालकर खत्याड़ी गए। वहां एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे विधायक मनोज तिवारी का घेराव किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


उपनल कर्मी चौघानपाटा में एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि गत दिवस देहरादून में प्रदर्शन कर रहे उपनल कर्मियों पर सरकार ने लाठीचार्ज किया जो कि निंदनीय है। उन्होंने उनपल कर्मियों को नियमित करने, समान कार्य के लिए समान वेतन देने, हटाए गए कर्मियों की बहाली, भविष्य में किसी भी कर्मचारी को नहीं हटाए जाने आदि मांगें उठाईं।
विज्ञापन


इसके बाद कर्मचारी मालरोड से जुलूस लेकर नारेबाजी करते हुए खत्याड़ी पहुंचे। वहां एक कार्यक्रम में विधायक मनोज तिवारी भागीदारी करने पहुंचे थे। उपनल कर्मियों ने कार्यक्रम स्थल के बाहर सड़क पर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद मौके पर पहुंचे विधायक का उपनल कर्मियों ने घेराव किया और लाठीचार्ज के विरोध समेत विभिन्न मांगों को लेकर सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। बाद में कर्मचारी नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट गए और वहां जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को भी ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन में कुमाऊं मंडल उपाध्यक्ष दिनेश आर्या, जिलाध्यक्ष गिरीश चन्याल, महासचिव रितेश वर्मा, सचिव कैलाश चंद्र जोशी, कोषाध्यक्ष संदीप कुमार थापा, प्रवक्ता जगदीश चंद्र आर्या, ऊषा आर्या, महेंद्र सिंह बफिला, होशियार सिंह मेहता, भूपाल सिंह, सोमाली परिहार, कमला बिष्ट, आशा गोस्वामी, जगदीश सिंह आदि ने विचार रखे। प्रदर्शन में आईटीआई, विद्युत, वाणिज्य कर, सेवायोजन, लोनिवि, जिला कारागार, स्वास्थ्य, शिक्षा, एचएम, कृषि, उद्यान आदि विभागों में कार्यरत उपनल कर्मियों ने भाग लिया।

उधर बागेश्वर में भी उपनल कर्मियों का कार्य बहिष्कार बृहस्पतिवार चौथे दिन भी जारी रहा। गुस्साए कर्मियों ने तहसील प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया।  संघ के जिलाध्यक्ष कमल गढ़िया की अध्यक्षता में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि आउट सोर्सिंग माध्यमों से नियुक्तियां देकर प्रदेश के बेरोजगारों के साथ छलावा किया जा रहा है। कर्मचारियों का नियमितीकरण और वेतन बढ़ोतरी नहीं की जाती है तो उन्हें आंदोलन और भी तेज करने को मजबूर होना पड़ेगा।  


धरना प्रदर्शन में हेम तिवारी, दर्शन  सिंह, नवीन लाल, योगेश पंत, गौरव कुमार, कमल गढ़िया, सुरेंद्र  कुमार, गोकुलानंद पाठक, प्रकाश राम, सुंदर मेहता, रमेश गिरि, सुुुुभाष  पांडे, देेवेंद्र सिंह, अतुल सिंह, भूूपेंद्र चंद्र, विपिन चंद्र, मनीष शर्मा, सुंदर करायत, दीपक आर्या नीरज सिंह, बलवंत भाकुनी, कैलाश मेहता, विशन तिरुवा, प्रदीप सनवाल,  विनोद जोशी, मनोज कुमार, मुन्नी असवाल आदि शामिल थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed