{"_id":"7490bc34f9d11faea8ff953e8845d156","slug":"worker-agigatation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल कर्मचारियों ने किया धरना, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल कर्मचारियों ने किया धरना, प्रदर्शन
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागेश्वर
Updated Sun, 08 Feb 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर महीने समय पर वेतन देने की मांग को लेकर पेयजल तकनीकी फील्ड कर्मचारी संगठन ने बेमियादी आंदोलन शुरू कर दिया है। शनिवार को कई कर्मचारी धरने पर बैठे। कर्मचारियों ने कहा है कि उन्हें परेशान करने की नीयत से ही हर माह वेतन भुगतान में देरी की जाती है।
वेतन भुगतान की समस्या को लेकर जल संस्थान के तकनीकी, फील्ड कर्मचारी काफी समय से परेशान हैं। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन के भुगतान में लगातार देरी हो रही है। पिछले महीने की शुरुआत में कर्मचारियों ने शीघ्र वेतन देने की मांग की। इसके बावजूद 14 जनवरी को वेतन मिल सका। इस बार भी वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों को परेशान करने की नीयत से बार-बार ऐसा होता है। कार्यालय, अधिकारियों के इस रवैये से वह निराश हैं। बुधवार को कार्यालय में संपर्क किया गया तो वहां जिम्मेदार कर्मचारी, अधिकारी नहीं मिले। बाद में बताया गया कि वेतन के लिए धन उपलब्ध नहीं है।
कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने वेतन भुगतान के लिए छह फरवरी तक का समय दिया था। बेमियादी आंदोलन करने की धमकी दी थी, लेकिन जनवरी का वेतन भी समय पर नहीं दिया गया। शनिवार को वह आंदोलन करने को विवश हो गए। कर्मचारियों ने कहा कि वेतन का भुगतान होने पर ही आंदोलन खत्म होगा। धरने पर पहले दिन पेयजल तकनीकी फील्ड कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष कुशल सिंह रावत, सचिव जगदीश भट्ट, धन गिरि, शेखरानंद जोशी, गिरीश चंद्र जोशी, मेहरबान सिंह, ख्याली दत्त पांडे, रविशंकर, उत्तम सिंह, जगदीश चंद्र आदि उपस्थित थे।