फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Work on two roads in Almora is stuck due to non-allocation of land

Almora News: सरकार ने कहा- बना दो सड़क...चार साल में जमीन नहीं ढूंढ सके अफसर, ग्रामीणों में नाराजगी

Fri, 11 Jul 2025 12:09 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 11 Jul 2025 12:09 PM IST
सार

अल्मोड़ा जिले में लंबे समय से स्वीकृत ये सड़क सिविल भूमि के आवंटन की प्रक्रिया अधूरी होने के कारण अब तक शुरू नहीं हो पाई हैं। इससे संबंधित क्षेत्रों के ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Work on two roads in Almora is stuck due to non-allocation of land
सड़क सुविधा से वंचित भिटारकोट ग्राम पंचायत का तोक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ में विकास बहुत धीरे चढ़ता है। इतना धीरे कि सरकार से आदेश होने के बाद भी आम आदमी तक उसके पहुंचने में कई साल लग जाते हैं। फाइलों में फंसे अफसर पहाड़ की पीड़ा तक नहीं समझते। अल्मोड़ा में सोमेश्वर ब्लॉक के भिटाराकोट क्षेत्र के तोकों को जोड़ने वाली लिंक रोड इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हैं। सरकार ने यहां सड़क निर्माण की स्वीकृति तो दे दी लेकिन अफसर चार साल में जमीन फाइनल नहीं कर सके।

विज्ञापन


अल्मोड़ा जिले में लंबे समय से स्वीकृत ये सड़क सिविल भूमि के आवंटन की प्रक्रिया अधूरी होने के कारण अब तक शुरू नहीं हो पाई हैं। इससे संबंधित क्षेत्रों के ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमेश्वर ब्लॉक के भिटाराकोट ग्राम पंचायत के कफारतोक, लालरतोक, मदनपुर तोक के 300 से अधिक लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सड़क न होने से यहां से लोग पलायन कर रहे हैं। इसके बाद भी सड़क निर्माण के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। वर्षों से सड़क निर्माण की प्रतीक्षा कर रहे लोगों में गहरी नाराजगी है।ग्रामीणों का कहना है कि यह पूरा क्षेत्र सब्जी उत्पादन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


सड़क न होने से ग्रामीणों को सब्जी और अन्य उत्पाद बेचने के लिए बाजार नहीं मिल पा रहा है। वर्ष 2021 में सड़क के निर्माण के लिए स्वीकृति मिल चुकी है। इसके लिए करीब 42 लाख रुपये स्वीकृत भी हो गए हैं, लेकिन सिविल भूमि न मिलने के कारण इनका निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र सड़क का निर्माण करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालर तोक में सबसे ज्यादा किसानी करने वाले लोग हैं। मुधमक्खी पालन से लेकर बकरी पालन खेती का काम करते हैं। सड़क नहीं होने से उत्पादों को बाजार पहुंचाने में दिक्कत होती है। अगर सड़क बन जाएं तो सभी को लाभ मिलेगा। - ललित पांडे, काश्तकार

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed