फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Work of micro surfacing on the road makes trouble

सड़क पर माइक्रो सर्फेसिंग का कार्य मुसीबत बना

Sun, 09 Apr 2017 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 09 Apr 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
Work of micro surfacing on the road makes trouble
सड़क से उठ रही धूल के बीच से गुजरते लोग। - फोटो : अमर उजाला

 मुख्य बाजार की सड़क पर माइक्रो सर्फेसिंग का कार्य लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। लोनिवि मुख्य बाजार की सड़क को मजबूती देने के लिए कोल्ड इमेल्सन का छिड़काव कर रही है। पैच भरने के लिए पूरी सड़क में मिट्टी मिली रेत डाल दी गई है, जिसके चलते कई दोपहिया वाहन चालक रपट चुके हैं, धूल से व्यापारियों और लोगों का जीना मुहाल हो रहा है।

विज्ञापन


मालूम हो कि लोनिवि ने इसी साल दिसंबर से क्षेत्र की सड़कों में कोल्ड इमेल्सन की परत बिछाने का कार्य शुरू किया था। अत्यधिक ठंड होने के कारण बाजार का हिस्सा छूट गया था। इस छूटे हुए हिस्से में अब माइक्रो सर्फेसिंग का कार्य किया जा रहा है, शनिवार की रात लोनिवि प्रांतीय खंड की तरफ से पूरी सड़क को मिट्टी युक्त रेत से पाट दिया गया है, जिस कारण दिन भर मुख्य बाजार में धूल उठती रही। कई दोपहिया वाहन रपटते रहे। धूल से आजिज आकर कई व्यापारियों ने प्रतिष्ठान तक बंद कर दिए। रेडीमेट कपड़ा व्यवसायियों, खाद्य सामग्री बेचने वालों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि विभाग को हाथों हाथ यह कार्य पूरा कर लेना चाहिए था। सड़क पर रेत बिछाकर छोड़ दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed