फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Work in departments affected due to strike by trade unions

ट्रेड यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल से कई विभागों में कामकाज रहा प्रभावित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Work in departments affected due to strike by trade unions
हड़ताल के तहत अल्मोड़ा में जुलूस निकालते ट्रेड यूनियनों से जुड़े लोग। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सरकारी संस्थानों के निजीकरण और सरकार की नीतियों के विरोध में केंद्रीय ट्रेड यूनियन के संयुक्त मंच और स्वतंत्र फडरेशनों के आह्वान पर आहूत देशव्यापी हड़ताल के तहत बुधवार को विभिन्न ट्रेड यूनियनों से जुड़े लोगों ने शहर में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल होने से कई विभागों में कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन

विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने शहर में जुलूस निकाला। जुलूस में शा मिल लोग सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। जुलूस मुख्य बाजार होते हुए चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क पहुंचा। उन्होंने गांधी पार्क में धरना दिया और जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि बेरोजगारी चरम पर है। महंगाई में लगातार वृद्धि हो ही है। जिससे केंद्र और प्रदेश सरकार की मजदूर, जन विरोधी नीतियों के खिलाफ देश और राज्य में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने न्यूनतम वेतनमान 21 हजार रुपये देने, श्रम कानूनों को मजदूर पक्षीय बनाने, आशा, भोजन माताओं का स्थायीकरण करने की मांग की। पीटीसी मजदूर यूनियन की ओर से सीएम को ज्ञापन भेजा गया। कहा है कि तीन साल से मानदेय नहीं बढ़ाया गया है। मानदेय जल्द बढ़ाया जाए। इस मौके पर पूजा, निशा जोशी, यूसूफ तिवारी, दिनेश पांडे, राधा नेगी ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलूस और सभा में आनंदी मेहरा, ममता भट्ट, नरगिस, शोभा जोशी, प्रेमा जड़ौत, प्रताप राम, प्रताप बिष्ट, इंदर नेगी, गोपाल दत्त, गिरीश चंद्र, भुवन चंद्र तिवारी, दिवान कार्की, अरुण जोशी, रविंद्र सिंह, महेश चंद्र, शिव नाथ, कृष्ण सिंह, इंद्र सिंह देवड़ी, कुंवर सिंह, राजेंद्र मेहरा, नंदन सिंह, महेश चंद्र, गोपाल दत्त पांडे, मोहन नेगी, कांता नेगी, गीता, दुर्गेश्वरी, खष्टी कनवाल आदि शामिल हुए। अध्यक्षता किशन भंडारी और संचालन सीटू के राजेंद्र प्रसाद जोशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed