{"_id":"5aed8e754f1c1b60098b8577","slug":"work-done-in-gairsain-will-prove-milestone-rawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरसैंण में कराए कार्य मील का पत्थर साबित होंगे : रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरसैंण में कराए कार्य मील का पत्थर साबित होंगे : रावत
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Sat, 05 May 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सीएम का स्वागत करते कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा है कि उनकी सरकार ने गैरसैंण के भराड़ीसैंण में विधानसभा भवन सहित कई ऐसे कार्य किए हैं जो आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि गैरसैंण को सभी क्षेत्रों से जोड़ने के लिए सड़कों का जाल बिछाया और गैरसैंण विकास परिषद का गठन किया। उनके जाने के बाद भाजपा सरकार एक ईंट तक नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन
रावत यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार द्वारा शुरू की गई कन्या धन योजना, गौरादेवी योजना और वृद्व महिला पोषण आहार योजना सहित कई जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया है। नौजवान परेशान हैं, किसान निराश है आम जनता मायूस है और प्रदेश एवं केंद्र की भाजपा सरकार कोरे वादों से लोगों को गुमराह कर रही है। प्रधानमंत्री अपना एक भी वादा पूरा नही कर पाए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे भाजपा की जनविरोधी नीतियों का प्रचार करें। इस मौके ब्लॉक प्रमुख बिशन राम, पूर्व प्रमुख डा. एलएस मनराल, ब्लाक अध्यक्ष गोपाल मासीवाल, बालादत्त तिवारी, अमर सिंह रावत, गणेश कांडपाल, सुरेश जोशी, नंदन सिंह,जीवन नेगी, राजेंद्र कांडपाल, शेरसिंह नेगी, महेश वर्मा, गणेश अटवाल, जगत सिंह नेगी, कैलाश पांडे, माधोसिंह, गणेश सांणी, दीपक नेगी, खुशाल सिंह, मानसिंह पटवाल, एलडी मठपाल, प्रताप राम, हेमा कठायत, बसंती देवी, मंजू दुर्गापाल, खष्टी अधिकारी, भवानी राम, नंदन सिंह आदि कई कार्यकर्ता मौजूद थे। इससे पहले उन्होंने डॉ. एलएस मनराल की पुस्तक उपसंहार का विमोचन किया। व्यापारी कैलाश कांडपाल ने उन्हें ट्रैवलिंग बैग भेंट किया।
विज्ञापन