फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Won the Asian soft desire Tennis Championship gold

अभिलाषा ने जीता एशियन सॉफ्ट  टेनिस चैंपियनशिप में स्वर्ण

Wed, 23 Nov 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा Updated Wed, 23 Nov 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Won the Asian soft desire Tennis Championship gold
अभिलाषा मेहरा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
जिले के हवालबाग विकासखंड के गुड़कांडे गांव की निवासी अभिलाषा मेहरा ने जापान में हुई आठवीं एशियन सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप के एकल वर्ग का स्वर्ण पदक जीतकर राज्य और देश का नाम रोशन किया है। उनका परिवार दिल्ली में रहता है। अभिलाषा के पदक जीतने पर गुड़कांडे गांव के लोगों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।


सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी तेईस वर्षीय अभिलाषा मेहरा ने 16 नवंबर से 21 नवंबर तक चिवा (जापान) में हुई आठवीं एशियन सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में भागीदारी की। पहले राउंड में उन्होंने कंबोडिया, दूसरे राउंड में मलेशिया, तीसरे राउंड में इंडोनेशिया की खिलाड़ी को हराया। फाइनल में वियतनाम की खिलाड़ी को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। चैंपियनशिप से पहले चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय कैंप में नियमित आठ घंटे प्रेक्टिस कर उन्होंने यह मुकाम पाया है। वह पढ़ाई में भी अव्वल हैं। वह पूर्व में साफ्ट टेनिस की जूनियर राष्ट्रीय चैंपियन भी रह चुकी हैं।
विज्ञापन



गुड़कांडे गांव निवासी अभिलाषा की प्रारंभिक शिक्षा गांव में हुई। इसके बाद वह दिल्ली चली गई। उनके पिता स्व. रमेश सिंह मेहरा रक्षा मंत्रालय में कार्यरत थे। माता मीरा मेहरा गृहिणी हैं। अभिलाषा ने जुलाई 2016 में दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनोमिक्स से मास्टर आफ फाइनेंस की डिग्री प्रथम श्रेणी में पास की है। उनके भाई अभिषेक मेहरा नौ सेना में साफ्टवेयर इंजीनियर हैं। अभिलाषा की उपलब्धि से उनके गांव गुड़कांडे के ग्रामीणों और परिजनों में खुशी की लहर है। पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के जिला मंत्री गोकुल सिंह मेहता समेत कई लोगों ने अभिलाषा की उपलब्धि पर खुशी जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed