फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Women should be aware of their rights: Bhatt

महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें: भट्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Women should be aware of their rights: Bhatt
अल्मोड़ा के ओडयूडा में हुई गोष्ठी में मंचासीन मुख्य अतिथि स्वास्थ्य उप केंद्र ठाना मठेना के प्र? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नेहरू युवा केंद्र लमगड़ा ब्लॉक शाखा की ओर से लमगड़ा ब्लॉक के दूरस्थ गांव ओडयूड़ा में बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ अभियान के तहत गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि स्वास्थ्य उप केंद्र ठाना मठेना के प्रभारी राजेंद्र प्रसाद भट्ट ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना होगा। महिलाओं को समाज में सम्मान मिलना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने गर्मियों के दिनों में घरों समेत आसपास सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा। गंदगी से कई तरह के रोग फैलते हैं। खाने से पहले हाथ धोने चाहिए। उबला हुआ पानी ही पीए। बासी भोजन न खाए। विशिष्ट अतिथि जूनियर हाईस्कूल ओडयूड़ा के सहायक शिक्षक डॉ. एमएस मिराल ने भारतीय संविधान के निर्माण और उसमें दिए गए अधिकारों की जानकारी दी। प्राथमिक स्कूल ओडयूड़ा के प्रधानाध्यापक संजय वर्मा ने खेल के महत्व की जानकारी दी। पुष्पा सिजवाली ने जन्म-मृत्यु पंजीकरण, टीकाकरण आदि की जानकारी दी। अतिथियों ने भाषण, पेंटिंग प्रतियोगिता में अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। मुख्य आयोजक नेहरू युवा केंद्र की ब्लॉक सेविका पिंकी आर्या ने सभी का आभार जताया। संचालन मदन प्रसाद ने किया। कार्यक्रम में विजय कुमार, मंजू देवी, मदन प्रसाद, सुनीता आर्या, लक्ष्मी आर्या, नारायण राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed