फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Women said, the state government is not aware of the mountain

महिलाएं बोली पहाड़ के प्रति सजग नहीं है प्रदेश सरकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Women said, the state government is not aware of the mountain
महिला एकता परिषद के संवाद में भाग लेती महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। महिला एकता परिषद का द्वितीय चरण का जनजागरण अभियान जारी है। इसी क्रम में बयेड़ा गांव में बैठक हुई। कमला देवी की अध्यक्षता में मातृशक्ति ने पहाड़ की बंजर होती खेती किसानी पर चिंता जताई। कहा कि सरकार को पहाड़ से कोई सरोकार नहीं रह गया है। पलायन के कारण गांव के गांव खाली हो रहे हैं, इसके बावजूद सरकार नहीं चेत रही।
विज्ञापन

खेती की बर्बाद का मुख्य कारण पलायन का कारण बताया गया। कहा कि पहाड़ की रीढ़ खेती बंजर होने के कारण निरंतर बेरोजगारी बढ़ रही है। युवा गांवों से पलायन कर रहे हैं। सरकार को शीघ्र पहाड़ की बर्बाद हो रही खेती को बचाने के लिए ठोस नीति बनानी होगी।
विज्ञापन

एकता परिषद महासचिव मधुबाला कांडपाल ने दोहराया कि जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए शीघ्र कोई सार्थक प्रयास किए जाने चाहिए। वहीं पहाड़ की बदहाल शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था को यदि ग्रामीण स्तर पर सुधारा जाए तो पहाड़ से पलायन कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपस्थित महिलाओं ने तय किया कि यदि सरकार ने लावारिस और जंगली जानवरों से बचाव को कोई ठोस नीति नहीं बनाई तो आंदोलन होगा। बैठक में सचिव हेमलता रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य शोभा देवी, जशोदा देवी, उमा देवी, ममता नेगी,बिशना बिष्ट, पुष्पा अधिकारी,कमला देवी, माया देवी आदि ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं। बैठक का संचालन चंद्रा देवी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed