फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Women's teams gave a spectacular performance of Holi

मेरो रंगीलो देवर घर आ र छ....

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Women's teams gave a spectacular performance of Holi
अल्मोड़ा के हुक्का क्लब में आयोजित होली में मौजूद महिलाएं। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। महिला कल्याण संस्था की ओर से आयोजित तीन दिनी महिला होलिकोत्सव का समापन हो गया है। सोमवार को अंतिम दिन लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब में महिला टीमों ने होली गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर रंग जमाया।
विज्ञापन

स्यूनराकोट, रैलापाली, जन शिक्षण संस्थान, न्यू इंदिरा कालोनी की महिला टीमों ने होली आई रे कन्हाई होली आई रे, मेरो रंगीलो देवर घर आ र छ... हां-हां छैला ना खेलो होली गीत प्रस्तुत किए। महिला ने होली गीतों पर नृत्य की भी शानदार प्रस्तुति देकर वाहवाही बटोरी। रंगकर्मी शंकर लाल साह और प्रताप सिंह सत्याल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

शाम को शास्त्रीय संगीत पर आधारित महिला, पुरुषों की बैठकी होली प्रतियोगिता हुई। जिसमें होल्यारों ने महफिल में रंग जमा दिया। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि रंगों का त्योहार होली आपसी भाईचारे के साथ रहने की सीख देती है। विशिष्ट अतिथि अल्मोड़ा अर्बन बैंक अध्यक्ष आनंद सिंह बगड़वाल थे। अतिथियों ने शास्त्रीय संगीत पर आधारित होली प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर शास्त्रीय संगीत पर आधारित होली प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था के पदाधिकारियों ने होली गायन करने वाली महिला टीमों को पुरस्कार प्रदान किए। संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने सभी का आभार जताया। संचालन मीता उपाध्याय और पुष्पा सती ने किया। इस मौके पर धनी साही, दीपा सतीश जोशी, राधिका जोशी, लता बोरा, मंजू रावत, दीपा जोशी, सरला बिष्ट, चंद्रा अग्रवाल, शांति साह, सुनैना मेहरा, आशा पंत, आशा कर्नाटक, अनीता रावत आदि मौजूद थे।

अल्मोड़ा के हुक्का क्लब में आयोजित होली के दौरान स्वांग प्रस्तुत करती महिलाएं।

अल्मोड़ा के हुक्का क्लब में आयोजित होली के दौरान स्वांग प्रस्तुत करती महिलाएं।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed