फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Women's rapid antigen test should be done in women's hospital only

गर्भवती महिलाओं के रैपिड एंटीजन टेस्ट महिला अस्पताल में ही की जाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Women's rapid antigen test should be done in women's hospital only
अल्मोड़ा कलक्ट्रेट में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते भाजयुमो कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से सेवा ही संगठन-2 के तहत महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड की समस्या उठाई है। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को ज्ञापन सौंप महिला अस्पताल में ही शत प्रतिशत रैपिड टेस्ट कर अल्ट्रासाउंड की समस्या का निस्तारण करने की मांग की।
विज्ञापन

डीएम को सौंपे ज्ञापन में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए आई एक महिला के पास कोरोना निगेटिव जांच रिपोर्ट नहीं थी। अल्ट्रासाउंड या अन्य उपचार के लिए कोरोना निगेटिव जांच रिपोर्ट की बाध्यता के चलते उसका अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाया। उसे कोरोना जांच के लिए बेस अस्पताल जाना पड़ा। महिला को बेस में कोरोना जांच करवाने में काफी समय लग गया। जब तक वह जांच करवाकर लौटी तब तक महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड बंद हो गए।
विज्ञापन

ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के रोगियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने डीएम से महिला अस्पताल में ही अल्ट्रासाउंड के लिए आने वाली सभी महिलाओं की कोरोना रैपिड जांच करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुनील बिष्ट, महामंत्री सौरभ वर्मा, कुमाऊं सहसंयोजक मनीष बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष अमित बिष्ट, मंत्री प्रकाश बिष्ट, पुष्कर, हवालबाग मंडल अध्यक्ष राहुल बिष्ट, नगर अध्यक्ष अर्जुन बिष्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed