{"_id":"5877bf284f1c1bab78ba9606","slug":"women-s-integration-council","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘शराब, पैसा बांटने वाले प्रतिनिधियों को न दें वोट’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘शराब, पैसा बांटने वाले प्रतिनिधियों को न दें वोट’
ब्यूरो/अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Thu, 12 Jan 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
महिला एकता परिषद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। महिला एकता परिषद द्वाराहाट भिकियासैंण की राजनीतिक पदयात्रा का दूसरा चरण जारी है। महिलाओं ने बाड़ी बनोली सहित तमाम गांवों में यात्रा निकालकर शराब, पैसा बांटने वाले जनप्रतिनिधियों का बहिष्कार करने की अपील की। जनता के बीच रहने वाले प्रतिनिधियों को ही वोट देने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
भगवती तिवारी के नेतृत्व में बाड़ी, बनोली सहित तमाम गांवों में गोष्ठियों का आयोजन किया गया। हंसी देवी की अध्यक्षता में हुई गोष्ठियों में महिलाओं ने कहा कि सरकारों की बेरुखी के कारण पहाड़ खाली होने की कगार पर हैं। जंगली जानवरों ने खेती बाड़ी की कमर तोड़कर रख दी है। लोग खेती से विमुख हो रहे हैं। कहा कि मैदानी क्षेत्र में रहने वाले प्रतिनिधियों को नहीं चुना जाए।
विज्ञापन
जनप्रतिनिधि 24 घंटे जनता के बीच में रहने वाला हो, प्रतिनिधि ऐसा हो जो पहाड़ की संस्कृति, त्योहार और मंडुवा, झुंगरे के महत्व की समझ रखता हो। चुनाव में शराब और धन बांटने वाले प्रतिनिधियों को कतई नहीं चुनने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में पार्वती देवी, मुन्नी देवी, शांति देवी, विमला देवी, प्रेमा देवी, किरन देवी, कमला देवी, सावित्री देवी, पुष्पा देवी, बसंती देवी, तारा देवी, देवकी देवी सहित तमाम महिलाएं शामिल थीं।
विज्ञापन