फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Women play an important role in strengthening democracy

Almora News: लोकतंत्र को मजबूत बनाने में महिलाओं की भूमिका अहम

Fri, 25 Jul 2025 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 25 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Women play an important role in strengthening democracy
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। यह तभी संभव है जब सभी महिलाएं अपने मतों का प्रयोग करें। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान में स्याल्दे में अधिकांश बूथों पर महिलाओं की खासी भीड़ नजर आई। बूथों पर सुबह से महिलाओं की भीड़ लगने लगी। बूथों पर लंबी लाइन लगी होने के बावजूद महिलाएं वोट डालने के लिए डटी रहीं। महिलाओं का कहना था कि आज का मतदान, कल की दिशा तय करेगा। हमें अपने हिस्से की जिम्मेदारी निभानी होगी।
विज्ञापन

बोली महिला मतदाता : -
महिलाओं का मतदान सिर्फ एक अधिकार नहीं बल्कि समाज में सशक्त परिवर्तन लाने की ताकत है। ये तभी होगा जब हर कोई महिला अपनी वोट की ताकत को पहचाने। - गीता मनराल, कैहडगांव
विज्ञापन

हमारे वोट से ही हमारे गांव और समाज का विकास संभव हो सकता है। यह सिर्फ एक चुनाव नहीं, हमारे भविष्य का सवाल है। मैंने सोच समझ का अपने मत का प्रयोग किया है। - जानकी जोशी, तिमली गांव
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारी एकजुटता और वोट की ताकत से ही हम अपने क्षेत्र को विकास कर सकते हैं। ऐसे प्रतिनिधि का चुनाव करें जो गांव में लोगों की मूलभूत सुविधा के लिए प्रसास करें। - दीपा मंचवाडी, स्याल्दे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed