फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Women in the streets protesting the liquor shop

शराब की दुकान के विरोध में महिलाएं सड़कों पर

Mon, 30 Apr 2018 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Mon, 30 Apr 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
Women in the streets protesting the liquor shop
शराब की दुकान का विरोध करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

 खीड़ा में सरकारी शराब की दुकान खुलने की भनक से आक्रोशित महिलाओं ने खीड़ा में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करते हुए शराब की दुकान का विरोध किया है। महिलाओं ने दुकान किराए पर देने वाले का सामाजिक बहिष्कार करने की भी चेतावनी दी है। जुलूस में शामिल महिलाएं खीड़ा में शराब की दुकान नही खुलने देंगे जैसे नारे लगा रही थीं।

विज्ञापन


लोग भले ही स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत जरूरतों से वंचित हैं, परंतु हमारी सरकारें गांव-गांव में शराब की दुकानें खोलने पर आमादा हैं। इसी क्रम में खीड़ा में अंग्रेजी और देसी शराब का ठेका खोले जाने की तैयारियों के बीच उसका विरोध भी शुरू हो गया है। शराब की दुकान खोले जाने की भनक लगने से आक्रोशित महिलाओं ने खीड़ा क्षेत्र में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया और किसी भी कीमत पर ठेका न खुलने देने की बात कही। महिलाओं ने शराब ठेके के लिए दुकान किराए पर देने वालों का सामाजिक बहिष्कार करने की चेतावनी भी दी है। 
विज्ञापन


महिलाओं का कहना है कि शराब से पहाड़ की बर्बादी के सिवाय कुछ हासिल होने वाला नहीं है फिर खीड़ा जैसे शांत क्षेत्र में शराब की दुकान खुलने से युवा पीढ़ी को गलत रास्ते पर जाने से रोक पाना मुश्किल होगा। जुलूस प्रदर्शन में कमला देवी, आनंदी, सीता, चंपा, अनूली, लछिमा, भागुली, चना, गांगूली, तारा, पदमा, सरस्वती, जानकी, सरिता, लछूली व पार्वती देवी सहित कई महिलाएं शामिल थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed