फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Women honored on Indira's birthday

इंदिरा के जन्मदिन पर सम्मानित हुई महिलाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Women honored on Indira's birthday
रानीखेत में महिलाओं को सम्मानित करते कांग्रेस कार्यकर्ता। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। आयरन लेडी के नाम से मशहूर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती यूथ कांग्रेस और जिला कांग्रेस कमेटी ने यहां धूमधाम के साथ मनाई। इस दौरान महिला उत्थान और सामाजिक क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाली दो महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने स्व. इंदिरा गांधी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

यहां खड़ी बाजार स्थित कार्यालय में मुख्य अतिथि पूर्व प्रमुख रचना रावत ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्व. गांधी हमेशा ही महिला उत्थान के लिए चिंतित रहती थी और इस क्षेत्र में उन्होंने कई कार्य भी किए थे। महिला उत्थान के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाली चयनिका बिष्ट और सरकारी विद्यालय के बच्चों के उत्थान के लिए कार्य कर रही प्राथमिक विद्यालय खिरखेत की प्रधानाध्यापिका इमराना परवीन को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान वहां विस क्षेत्र के अध्यक्ष बीडीसी सदस्य अभिषेक बिष्ट, ज्येष्ट प्रमुख मोहन नेगी, कनिष्ठ प्रमुख पुष्कर नेगी, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, रघुवर शर्मा, सुंदर गोयल, विनीत चौरसिया, यूथ कांग्रेस अल्मोड़ा के वैभव पांडे, धीरज पंत, शोभित भट्ट, गौरव भंडारी, अरविंद बोरा, कमल कोरंगा, कमेलश, मयंक, सोनू सिद्दीकी, विजय माहरा, संदीप बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed