फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Women expressed their anger over the statement made by Cabinet Minister Rekha Arya's husband

Uk: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति के बयान पर महिलाओं का फूटा गुस्सा, कांग्रेसियों ने फूंका पुतला

Sat, 03 Jan 2026 02:43 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 03 Jan 2026 02:43 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू के एक बयान को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। बयान पर नाराज महिलाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताते हुए आक्रोश व्यक्त किया, जिससे मामला राजनीतिक विवाद का रूप ले गया।

विज्ञापन
Women expressed their anger over the statement made by Cabinet Minister Rekha Arya's husband
अल्मोड़ा के चौघानपाटा में कैबिनेट मंत्री रेखा और उनके पति गिरधारी का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा जिले की सोमेश्वर विधायक और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू के बयान पर विवाद के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नगर के चौघानपाटा में कैबिनेट मंत्री रेखा और उनके पति का पुतला फूंका। उन्होंने नारे लगाकर विरोध जताया।

विज्ञापन

इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि गिरधारी लाल साहू ने अपने बयान में बिहार से लड़कियां लाकर उनका विवाह सोमेश्वर के युवाओं के साथ कराने की बात कही है जो शर्मनाक है। उनका यह बयान न केवल महिलाओं का घोर अपमान है बल्कि इससे पूरे देश की बेटियों की भावनाएं भी आहत हुईं हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि भाजपा की सत्ता के संरक्षण में उनके नेताओं और परिजनों के भीतर महिलाओं को वस्तु समझने की घृणित मानसिकता पनप रही है। कैबिनेट मंत्री रेखा के पति गिरधारी का विवादित बयान पूरे महिला समाज का अपमान है। भोज ने कहा कि कैबिनेट मंत्री को तुरंत सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। विधायक मनोज तिवारी ने इस बयान को बेटी- बचाओ बेटी-पढ़ाओ जैसे नारों पर करारा तमाचा बताते हुए कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। कांग्रेस ने कहा कि जब तक दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, युकां जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, पूरन रौतेला, अमरजीत भाकुनी, जया जोशी, निर्मला कांडपाल, किरन आर्या, आशा शर्मा, गीता पांडेय, दीपा साह, राधा टम्टा, सुशील साह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री और उनके पति का पुतला फूंका

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमेश्वर मुख्य चौराहा पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी का पुतला फूंका। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बयान के लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। वहां जिला पंचायत सदस्य संतोष कुमार, प्रकाश खाती, श्याम सिंह दोसाद, भुवन दोसाद, राजू भट्ट, कैलाश आर्या, केसर सिंह, नवीन नेगी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


माफी मांगी... देश की सभी बहन-बेटियां मेरी बहन-बेटियों के समान : गिरधारी लाल साहू

देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू ने विवादित बयान के बाद माफी मांगी है। बिहार की महिलाओं के संबंध में दिए गए बयान को उन्होंने तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विगत दिवस वे सोमेश्वर विधानसभा के दौलाघट क्षेत्र में हुए माताओं-बहनों व बुजुर्गों के स्वागत समारोह में मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल के आमंत्रण पर गए थे। उस दौरान संबोधन में बिहार की महिलाओं के संबंध में की गई बातों को विपक्ष की ओर से तोड़ मरोड़ कर गिरधारी लाल पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं सोमेश्वर विधानसभा सहित प्रदेश और देश की बेटियों का देवी के समान सम्मान करता हूं। यही नहीं बरेली में प्रतिवर्ष श्री रामलीला में 101 निर्धन बेटियों की शादी कराता हूं। देश की समस्त के समान हैं। इसके बावजूद बहन-बेटियां मेरी बहन-बेटियों कांग्रेस मेरे संबोधन को तोड़-मरोड़कर पेश कर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है। उन्होंने कहा कि अगर मेरी बात से किसी व्यक्ति को ठेस पहुंची है या बुस लगा हो, तो मैं उन सभी से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed