फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Women can never be failed

महिला वह शक्ति है जो कभी भी पराजित नहीं हो सकती: ज्योति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Women can never be failed
अपराजिता कार्यक्रम के दौरान अतिथियों के साथ बालिकाएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। महिला वह शक्ति है जो कभी भी पराजित नहीं हो सकती। इस समय बेटियां वह हर काम कर रही हैं जो बेटे करते हैं इसलिए वे खुद को कभी भी कमजोर नहीं समझें।
विज्ञापन

यह बात राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने अमर उजाला की अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत मिशन इंटर कॉलेज में आयोजित बालिका सशक्तिकरण गोष्ठी में कही। उन्होंने कहा कि बेटियां झिझक छोड़कर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। वर्तमान में सरकार ने महिलाओं को कई अधिकार दिए हैं उनके बारे में जागरूक रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

कोतवाल नासिर हुसैन ने बालिकाओं को घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न और साइबर अपराध के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिला सुरक्षा के लिए गौरा शक्ति एप, लैंगिक अपराध, एसिड अटैक के बारे में जानकारी दी। राजकीय अस्पताल की स्त्री और प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा ने बालिका स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया। खून की कमी, मासिक धर्म संबंधी समस्याओं को लेकर जागरूक किया। संचालन छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष मोहन नेगी ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य हेमंत अग्रवाल, कमल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धोखाधड़ी होने पर 1930 नंबर पर डायल करें
कोतवाल नासिर हुसैन ने कहा कि साइबर अपराध बढ़ रहे हैं अपना ओटीपी नंबर कभी किसी को नहीं दें। बालिकाओं के साथ यदि कोई धोखा हो रहा है तो वे 1930 नंबर पर डायल कर सकती हैं।
कोट
गोष्ठी से बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। इससे बालिकाओं में अधिकारों के प्रति जागरूकता आएगी।
-आकांक्षा
सरकारों ने जो महिला सशक्तिकरण के लिए योजनाएं चलाई हैं, उन्हें धरातल पर उतारना चाहिए।
-तान्या
समाज में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए अपराजिता कार्यक्रम समय-समय पर होने चाहिए।
-कशिश
समाज में नशा, घरेलू हिंसा सहित तमाम अपराध बढ़ रहे हैं। इस तरह के अपराधों को रोकने में यह अभियान जरूर सफल होगा।
-इशा पाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed