फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Women anger over water shortage in almora

PHOTOS: पानी की किल्लत पर फूटा महिलाओं का गुस्सा, सड़क पर बैठकर किया प्रदर्शन; खाली बर्तनों के साथ NH किया जाम

Wed, 03 Jul 2024 12:16 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 03 Jul 2024 12:16 PM IST
सार

अल्मोड़ा के द्वाराहाट में चार दिन से पानी के लिए जूझ रहीं द्वाराहाट सहित आसपास के 12 गांवों की महिलाओं का आखिरकार हौसला जवाब दे गया। आक्रोशित महिलाओं ने खाली बर्तनों के साथ द्वाराहाट-बद्रीनाथ हाईवे जाम कर दिया।

विज्ञापन
Women anger over water shortage in almora
पानी की किल्लत पर फूटा आक्रोश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा के द्वाराहाट में चार दिन से पानी के लिए जूझ रहीं द्वाराहाट सहित आसपास के 12 गांवों की महिलाओं का आखिरकार हौसला जवाब दे गया। महिलाएं जलापूर्ति सुचारू करने की मांग पर खाली बर्तनों के साथ जल संस्थान कार्यालय पहुंची लेकिन वहां कोई अधिकारी न मिलने पर उनका गुस्सा बढ़ गया। आक्रोशित महिलाओं ने खाली बर्तनों के साथ द्वाराहाट-बद्रीनाथ हाईवे जाम कर दिया। इससे प्रशासन के अधिकारियों का पसीना छूट गया। लिखित आश्वासन के बाद महिलाएं सड़क से उठीं। दो घंटे तक हाईवे जाम होने से सैकड़ों यात्री फंसे रहे।

विज्ञापन

द्वाराहाट नगर सहित गवाड़, कोटीला, ध्याड़ी, बमनपुरी, सलालखोला, भुमकिया, जामड़ समेत आसपास के 12 से अधिक गांवों की प्यास बुझाने वाली रामगंगा पंपिंग योजना का ट्रांसफार्मर फुंकने से बीते चार दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। पेयजल संकट से परेशान महिलाएं मंगलवार को खाली बर्तनों के साथ जल संस्थान कार्यालय पहुंची। यहां कोई अधिकारी न मिलने पर महिलाओं ने मुख्य चौराहे पर पहुंच कर द्वाराहाट-बद्रीनाथ हाईवे जाम कर दिया और नारेबाजी करते हुए वहीं धरने बैठ गईं। हाईवे जाम करने की सूचना पर अधिकारियों के पसीने छूट गए और वे मौके की तरफ दौड़े।

विज्ञापन


ये पढ़ें- कुमाऊं में जगह-जगह बारिश: बरसात राहत के साथ लाई आफत, लबालब सड़कें और घरों में घुसा पानी; देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

Women anger over water shortage in almora
खाली बर्तनों के साथ महिलाओं ने हाईवे किया जाम - फोटो : अमर उजाला

एसडीएम सुनील कुमार, तहसीलदार तितिक्षा जोशी और जल संस्थान के ईई सुरेश ठाकुर ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को हाईवे से उठने की बात कर समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शीघ्र जलापूर्ति सुचारू करने की मांग पर अड़ी रहीं। उन्होंने कहा कि आए दिन जलापूर्ति ठप रहने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घर का कामकाज छोड़कर उनका अधिकतर समय प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोने में बीत रहा है।

उन्होंने अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। बाद में जल संस्थान के ईई की ओर से जल्द जलापूर्ति सुचारू करने, रोस्टर के हिसाब से पानी बांटने, जलापूर्ति ठप होने पर टैंकर से आपूर्ति करने का लिखित आश्वासन देने पर महिलाएं हाईवे से उठीं। दो घंटे बाद हाईवे खुलने से सभी ने राहत की सांस ली। इस दौरान ज्येष्ठ प्रमुख नंदिता भट्ट, दीपा साह, रीता तिवारी, राधा देवी, दीपा अधिकारी, तारा पांडे, दीपा त्रिपाठी, मालती बिष्ट, प्रभा जोशी, प्रमिला चौधरी, ज्योति मठपाल, हेमा मठपाल, कमलेश नेगी, नानू तिवारी, प्रेमा मठपाल, सोनी मठपाल आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

Women anger over water shortage in almora
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

फंसे रहे यात्री और पर्यटक
हाईवे जाम होने से सैकड़ों वाहन, पर्यटक और यात्री फंसे रहे। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही और यात्रियों को इनमें बैठकर जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा। जब महिलाएं हाईवे से उठीं तो वाहनों की आवाजाही शुरू कराने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
भाजपा के मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र मठपाल के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन देकर लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि क्षेत्र में अवैध कनेक्शन दिए गए हैं। कई लोगों ने मुख्य लाइन में पंप लगाए हैं। जल संस्थान के ईई सुरेश ठाकुर ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

जलापूर्ति ठप रहने से नाराज महिलाओं ने हाईवे जाम किया था। मौके पर जाकर महिलाओं को समझाया गया। जल संस्थान को जल्द व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए गए हैं।
-सुनील कुमार, एसडीएम, द्वाराहाट।

जल जीवन मिशन योजना में भारी अनियमितताएं बरती गई हैं, इस मामले को सदन में उठाया गया है। विभागीय अधिकारियों को पूर्व में व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए गए थे। क्षेत्र में पानी की समस्या का समाधान पिंडर नदी से ही संभव है। मामले में वह सीएम से मिलेंगे।
-मदन बिष्ट, विधायक, द्वाराहाट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed