फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Demand to connect 12 Gram Panchayats of Chhanagolu to a drinking water scheme

Almora News: छानागोलू की 12 ग्राम पंचायतों को पेयजल योजना से जोड़ने की मांग

Mon, 26 Oct 2026 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 26 Oct 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Demand to connect 12 Gram Panchayats of Chhanagolu to a drinking water scheme
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। गगास नदी क्षेत्र में पेयजल संकट से जूझ रही ग्राम पंचायतों को राहत दिलाने की मांग उठने लगी है। वरिष्ठ नागरिकों के एक शिष्टमंडल ने जल निगम रानीखेत के अधिशासी अभियंता से मुलाकात कर बग्वालीपोखर की न्याय पंचायत छानागोलू की 12 ग्राम पंचायतों को पेयजल योजना से जोड़ने की मांग की।
विज्ञापन

शिष्टमंडल ने अधिकारियों को बताया कि गगास नदी के किनारे बसे गांवों और आसपास के क्षेत्रों को पेयजल योजना से जोड़ने की बात कही गई थी। इसके बावजूद पेयजल संकट से जूझ रहे गांवों में अब तक पानी उपलब्ध कराने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। इससे क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। शिष्टमंडल ने कहा कि न्याय पंचायत छानागोलू की सभी 12 ग्राम पंचायतों को पेयजल योजना से जोड़ने की मांग लंबे समय से की जा रही है। इस संबंध में वर्ष 2024 में भी अधिकारियों को लिखित ज्ञापन दिया गया था लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने अधिकारियों से समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की। वहां डॉ. दामोदर जोशी, कुंदन सिंह मेहता, शिवदत्त पांडे, जीवन चंद्र अधिकारी, हरिशरण शर्मा और मोहन सिंह बिष्ट मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed