फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Woman Ranger raided 103 Tin Lisa on night

महिला रेंजर ने रात को छापेमारी कर 103 टिन लीसा पकड़ा

Sat, 18 Nov 2017 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Sat, 18 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
Woman Ranger raided 103 Tin Lisa on night
वन क्षेत्राधिकारी संचिता। - फोटो : अमर उजाला

 एक ओर चीड़ की तस्करी मामले में चंपावत, अल्मोड़ा और बागेश्वर वन विभाग के बड़े अधिकारियों की जांच चल रही है वहीं दूसरी ओर दो रेंजों का अकेले कार्य संभाल रहीं महिला वन क्षेत्राधिकारी संचिता वर्मा ने साहस भरा कदम उठाते हुए शुक्रवार रात को छापेमारी कर काकड़ीघाट-मटेला मार्ग पर गड़स्यारी  में एक वाहन में अवैध रूप से रखा 103 टिन कच्चा लीसा बरामद किया है। मामले में प्रयुक्त वाहन को सीज करने के साथ ही अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी चल रही है। जिले में बड़ी मात्रा में महिला वन क्षेत्राधिकारी द्वारा लीसा पकड़ने का यह पहला मामला है। 

विज्ञापन

 
शुक्रवार रात वन क्षेत्राधिकारी संचिता वर्मा को सूचना मिली कि काकड़ीघाट के पास मटेला मार्ग पर अवैध रूप से लीसा तस्करी हो रही है। दस लोगों की टीम के साथ मौके के लिए रवाना हुईं वन क्षेत्राधिकारी को गड़स्यारी के पास पिकअप यूके01-सीए-0513 में अवैध रूप से रखा 103 टिन कच्चा लीसा बरामद हुआ, लेकिन रात के वक्त अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर भाग निकले। वन क्षेत्राधिकारी ने मौके पर पिकअप को सीज करने की कार्रवाई के साथ लीसा बरामद कर लिया। संचिता वर्मा ने बताया कि लीसा कहां से आया, कहां जा रहा था और किसका है, इस मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल वन विभाग द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। अभियान में वन दरोगा मदन मोहन पांडे, वन रक्षक हीरा बिष्ट, किशोर कुमार, इंद्रा मर्तोलिया, त्रिभुवन उपाध्याय समेत दस लोगों की टीम शामिल थी। इधर डीएफओ पंकज कुमार ने बताया कि 103 टिन कच्चा लीसा मिला है, फिलहाल एक संदिग्ध व्यक्ति के बारे में जानकारी मिली है जिसकी जांच की जाएगी। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed