फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   woman officer returning. polling duty. molested. saved.

Almora News: मतदान ड्यूटी से लौट रही महिला अधिकारी से छेड़छाड़, चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान

Sun, 27 Jul 2025 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 27 Jul 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
woman officer returning. polling duty. molested. saved.
रानीखेत (अल्मोड़ा)। विकासखंड ताड़ीखेत में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव ड्यूटी से लौट रही एक महिला मतदान अधिकारी के साथ वाहन चालक ने छेड़छाड़ और जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की और गाड़ी नहीं रोकी। साहस दिखाते हुए महिला चलती गाड़ी से कूद गई और किसी तरह जान बचाई। घटना से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को सौपी तहरीर के अनुसार 24 जुलाई की शाम करीब साढ़े छह बजे ग्राम पंचायत मल्ला डाभर में ड्यूटी पूर्ण कर वह ताड़ीखेत लौटने के लिए सड़क पर वाहन का इंतजार कर रही थीं। तभी सफेद मारुति वैगनआर (यूके 05 सी 8165) चालक ने उन्हें देखकर गाड़ी रोकी और लिफ्ट देने की बात कही। पास में ही निवास होने के कारण महिला गाड़ी में बैठ गई।
विज्ञापन

कुछ ही दूरी पर चालक ने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं और जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। महिला ने गाड़ी रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने रफ्तार और बढ़ा दी। एक तीव्र मोड़ पर रफ्तार कम होते ही महिला चलती गाड़ी से कूद गई और स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित स्थान पर पहुंचीं। घायल महिला ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ताड़ीखेत क्षेत्र में घटना को लेकर भारी रोष है। प्रशासन ने पीड़िता को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है। कोतवाल अशोक धनखड़ का कहना है कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दिया है। चालक की खोजबीन चल रही है। मामले की जांच की जा रही ।

कोट-
मतदान ड्यूटी से लौट रही महिला कर्मी से छेड़छाड़ करने के मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। जल्द की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। - देवेंद्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed