{"_id":"58a0a9054f1c1b4f54d8437d","slug":"woman-killed-by-leopard","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए ने महिला को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए ने महिला को मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
Updated Sun, 12 Feb 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंजबरगल में रविवार सुबह शौच के लिए गई महिला को तेंदुए ने मार डाला। काफी खोजबीन के बाद महिला का शव बरामद हो पाया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। लोगों ने तेंदुए को आदमखोर घोषित कर मारने की मांग की है।
दशोला निवासी कमला देवी (40) पत्नी हरीश सिंह कुछ दिन पहले कुंजबरगल स्थित मायके आई थी। रविवार तड़के पांच बजे वह शौच के लिए गई थी। काफी देर बाद भी वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की। बाद में घर से कुछ दूर जंगल में महिला का शव बरामद हो गया। प्रधान पति राजेंद्र सिंह ने मामले की सूचना राजस्व उप निरीक्षक डूंगर सिंह देवड़ी को दी।
घटना स्थल पर पहुंची राजस्व की टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया और क्षेत्र में पिंजरा लगाने और तेंदुए को आदमखोर घोषित कर मारने की मांग की। इधर मृतका परिजनों का भी रो रो कर बुरा हाल है। मृतका के दो लड़की और एक लड़का है, जबकि पति बंगलूरू में प्राइवेट नौकरी करता है। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सनवाल भी मौके पर पहुंच गए थे।