फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   woman fought for life with leopard

सात मिनट तक तेंदुए से भिड़ गई मर्दानी

Mon, 06 Nov 2017 12:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया, अल्मोड़ा Updated Mon, 06 Nov 2017 12:58 PM IST
विज्ञापन
woman fought for life with leopard
चौखुटिया सीएचसी में उपचार कराती तेंदुए के हमले में घायल महिला। - फोटो : अमर उजाला
ग्राम पंचायत छानी में एक महिला तेंदुए के साथ करीब सात मिनट के संघर्ष के बाद बाल-बाल बच गई। महिला को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। महिला के पैर और पीठ पर घाव थे। इधर वन विभाग के अधिकारियों ने महिला को त्वरित सहायता के रूप में पांच हजार रुपये सौंप दिए हैं।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत छानी निवासी नीलम जोशी (38) रविवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे घर के निकट के खेत में गेहूं बुआई की तैयारी कर रही थी। इसी बीच तेंदुए ने महिला को  खींचकर नीचे के खेत में धकेल दिया और उस पर हमला करने लगा। महिला ने भी हिम्मत नहीं हारी और तेंदुए से भीड़ गई।
विज्ञापन


तेंदुए ने महिला के पैर और पीठ पर घाव कर दिए। लगभग सात मिनट की इस भिड़ंत के बाद महिला तेंदुए के चंगुल से छूट गई और चिल्लाने लगी। शोर सुनकर लोग मौके की ओर भागने लगे। लोगों को देख तेंदुआ भाग गया। लोग घायल महिला का मासी में प्राथमिक उपचार कराने के बाद सीएचसी चौखुटिया लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्यूटी में तैनात फार्मेसिस्ट आनंद बल्लभ जोशी ने महिला को खतरे से बाहर बताया । महिला को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। इधर वन विभाग की ओर से पहुंचे उप वन क्षेत्राधिकारी विक्रम कैड़ा ने घायल महिला को त्वरित सहायता के रूप में पांच हजार रुपये सौंपे। कैड़ा ने बताया कि बाकी की राशि चिकित्सकीय रिपोर्ट मिलने के बाद दी जाएगी।


मोटा दुपट्टा बचा गया जान
तेंदुए के हमले से घायल महिला ने यदि ठंड से बचने के लिए गले में मोटा दुपट्टा नहीं पहना होता तो उसकी जान जा सकती थी। अपने स्वभाव के अनुसार तेंदुए ने महिला के गले में पंजा मारने के लिए कई बार दुपट्टे को हटाने का प्रयास भी किया। महिला ने बताया कि तेंदुआ बार-बार दुपट्टा हटाने का प्रयास कर रहा था । 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed