{"_id":"5f91d1e48ebc3eefbc77ee8d","slug":"woman-empowerment-in-almora-almora-news-hld4015340115","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिकाओं को भी अच्छी शिक्षा देकर करें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिकाओं को भी अच्छी शिक्षा देकर करें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित
विज्ञापन
चनोली में बालिका प्रोत्साहन दिवस पर छात्रा को सम्मानित करते अतिथि।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। स्याल्दे विकासखंड के कृषि विज्ञान इंटर कॉलेज चनोली में बालिका प्रोत्साहन दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि बीईओ भरत जोशी ने कहा कि बालिकाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। अभिभावकों का कर्तव्य है कि वह बालिकाओं को भी अच्छी शिक्षा देकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें।
अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्या भावना पाठक ने कहा कि व्यक्ति के जीवन में शिक्षा का विशेष महत्व है। प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा दे, ताकि शिक्षित और सुदृढ़ समाज का निर्माण हो सके। ऑनलाइन शिक्षण में अच्छा प्रदर्शन करने बच्चों के अलावा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।
इससे पहले छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना समेत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुत दी। संचालन करते हुए कुलदीप चंद्र ने बालिका शिक्षा का महत्व बताया। प्रकाश चंद्र ने आनलाइन शिक्षण को लेकर जानकारी दी। इस मौके पर विद्यार्थियों और अभिभावकों ने ऑनलाइन शिक्षण में आ रही परेशानी रखी, जिसका शिक्षकों ने समाधान किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रबंधक शालिकराम नौटियाल, प्रबंध संचालक एच घनघरिया, मान सिंह बिष्ट, विजय गैड़ा, सौरभ चौधरी, शेर सिंह रावत, गोविंद सिंह नेगी, जसवंत सिंह, दान सिंह रावत, त्रिलोक सिंह रावत, पंथ सिंह गोसाई, बालम सिंह कंडारी, महेश चंद्र नौटियाल, यशपाल गुसाई, प्रताप रजवार, गणेश नेगी, सुनील रावत आदि थे।