फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Woman dies under suspicious circumstances, hanged

Almora News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, फंदे से लटकी

Fri, 27 Mar 2026 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 27 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, hanged
बागेश्वर। नगरपालिका के मजियाखेत निवासी महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर में कुंडे पर दुपट्टे से लटका मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

कोतवाल अनिल उपाध्याय ने बताया कि बृहस्पतिवार रात 112 पर मजियाखेत में महिला के फंदे से लटकने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर गई। किराये के मकान में रहने वाली चंपा देवी (28) पत्नी आनंद सिंह निवासी पगना छत पर पंखा लगाने के लिए बने कुंडे पर दुपट्टे की मदद से लटकी मिली। पुलिस महिला को उतार कर जिला अस्पताल ले गई। जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतका के मायके और ससुराल वालों को घटना की सूचना दी गई। शुक्रवार सुबह परिजन और उसका पति अस्पताल पहुंचे। उनकी मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार चंपा अपने पति और बच्ची के साथ मजियाखेत में रहती थी। दंपती में अक्सर झगड़े होते थे। पुलिस भी घटना की वजह गृह क्लेश मान रही है। अभी तक किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अजय लाल साह ने बताया कि प्रथम द़ृष्टया मामला खुदकुशी का ही है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed