{"_id":"58cd70e84f1c1b992132c268","slug":"woman-accused-of-murdering-her-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने पति पर लगाया बेटे की हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने पति पर लगाया बेटे की हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Sat, 18 Mar 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बघर गांव में दो माह पूर्व हुई एक युवक की मौत के मामले में मृतक की मां ने अपने ही पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कपकोट थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार कपकोट तहसील के बघर गांव में 26 जनवरी को जीवन राम की मौत हो गई थी। दो माह बाद मृतक की मां मोहनी देवी ने अपने पति पुष्कर राम पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। कपकोट थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार मोहनी देवी ने कहा है कि भविष्य में उसको और उसके बच्चों को भी पुष्कर राम से खतरा है।
उसने पुलिस से पुष्कर राम को शीघ्र गिरफ्तार करने मांग की है। मोहनी देवी की तहरीर पर कपकोट पुलिस ने आरोपी पुष्कर राम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एसआई बलवीर सिंह कर रहे हैं।