{"_id":"6de652a018f5ef97f47182da0c01ca64","slug":"with-cotton-leopard-cubs-in-the-village-show-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शावकों के साथ बिनौला गांव में दिखा तेंदुआ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शावकों के साथ बिनौला गांव में दिखा तेंदुआ
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, जैंती (अल्मोड़ा)
Updated Sun, 19 Apr 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैंती तहसील क्षेत्र के गांवों में तेंदुए का आतंक बढ़ गया है। रविवार को तेंदुआ दो शावकों के साथ मल्ला बिनौला गांव में दिखाई दिया। तेंदुए ने एक मवेशी को भी निवाला बना लिया। तेंदुए के बढ़ते आतंक से लोग दहशत हैं।
विज्ञापन
रविवार सुबह तेंदुआ दो शावकों के साथ मल्ला बिनौला गांव में दिखाई दिया। तेंदुए ने बची नाथ की एक बकरी को निवाला बना लिया। तेंदुए ने कुछ दिन पूर्व ही तल्ला बिनौला गांव में चार वर्षीय बालिका को निवाला बनाया था। साथ ही मल्ला बिनौला गांव की एक महिला पर हमला कर चुका है। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है लेकिन तेंदुआ पिंजरे में नहीं आ रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को शीघ्र पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन