फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Winners honored on White Stick Safety Day

Almora News: सफेद छड़ी सुरक्षा दिवस पर विजेताओं को किया सम्मानित

Mon, 16 Oct 2023 11:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 16 Oct 2023 11:05 AM IST
विज्ञापन
Winners honored on White Stick Safety Day
सफेद छड़ी सुरक्षा दिवस पर विजेता छात्रा को सम्मानित करते विधायक मनोज तिवारी । संवाद
अल्मोड़ा। राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ अल्मोड़ा की ओर से रविवार को नगरपालिका सभागार में सफेद छड़ी सुरक्षा दिवस मनाया गया। इसमें दृष्टि बाधित दिव्यांगों ने रंगारंग कार्यक्रम की सुंदर प्रस्तुति दी। वक्ताओं ने कहा कि सफेद छड़ी दृष्टिहीनों की पहचान का प्रतीक है। सड़क पर चलने पर सफेद रंग की छड़ी होने के कारण वाहन चालकों को दूर से ही देखने में सुविधा होती है। इससे दृष्टिहीनों के साथ दुर्घटना होने का खतरा कम रहता है।
विज्ञापन


संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राणा की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने 28 सितंबर को हुई भाषण प्रतियोगिता की विजेता भूमिका भाकुनी, प्रियांशी जोशी, दिया बिष्ट, गीतिका पांडे, प्रतीक बिष्ट, वंदना रुवाली, लक्षिता जोशी को प्रमाण पत्र और नकद राशि देकर सम्मानित किया। संघ की ओर से 10 दृष्टि बाधितों को सफेद छड़ी प्रदान की गई।
विज्ञापन

वहीं रूप दुर्गापाल ने टाॅकिंग घड़ी और सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह बिष्ट ने संगीत प्रस्तुत करने वाले दिव्यांगों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, रामकृष्ण कुटीर के स्वामी ध्रुमेशानंद, डॉ. जेसी दुर्गापाल, रीता दुर्गापाल, हेम चंद्र जोशी, मनोहर सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed