{"_id":"573f53124f1c1bf857ac7eb7","slug":"winner-honored","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर सेक्टर बैडमिंटन में छाए एसएसबी फ्रंटियर के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर सेक्टर बैडमिंटन में छाए एसएसबी फ्रंटियर के खिलाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Fri, 20 May 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ी सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
रानीखेत (अल्मोड़ा)। गनियाद्योली स्थित एसएसबी सीमांत मुख्यालय की इंटर सेक्टर बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में मुख्यालय की टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप जीती। यह प्रतियोगिता केेआरसी के भूकांत मिश्रा हॉल में हुई। मुख्य अतिथि आईजी श्याम सिंह ने पुरस्कार बांटे। फाइनल मुकाबले में सेक्टर मुख्यालय अल्मोड़ा-सीमांत मुख्यालय की टीमें आमने-सामने थी। युगल मुकाबले में मानवेंद्र सिंह-एनएस बिष्ट, केडी सिंह-बीएस मेहरा आमने-सामने थे।
विज्ञापन
सीमांत मुख्यालय ने 21-19, 21-19 अंकों से चैंपियनशिप जीत ली। एकल मुकाबले में बीएस मेहरा ने सेक्टर मुख्यालय के डीआईजी मानवेंद्र सिंह को मात दी। वैटरन मुकाबले में नरोत्तम दत्त विजेता रहे। वैटरन युगल में केडी सिंह, जीएस कबडवाल की जोड़ी ने नरोत्तम दत्त, पीएस डंगवाल को हराया। अधीनस्थ अधिकारियों, जवानों ने भी प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें एमएस भंडारी ने बाजी मारी। युगल में एमएस भंडारी, आनंद सिंह ने बाजी मारी।
विज्ञापन