अल्मोड़ा। एसडीएम सीमा विश्वकर्मा के नेतृत्व में राजस्व और रेगुलर पुलिस की टीम ने शनिवार सुबह बाड़ेछीना के एक गोदाम से करीब एक लाख रुपये की शराब जब्त कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
बाड़ेछीना में पिछले कई दिनों से अवैध शराब बिकने की शिकायत मिल रही थी। शनिवार सुबह एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, तहसीलदार संजय कुमार, नायब तहसीलदार मनीषा मारकना, महिला थानाध्यक्ष श्वेता नेगी के नेतृत्व में पहुंची राजस्व और रेगुलर पुलिस की टीम ने सरकारी शराब की दुकान के पास कथित गोदाम में छापा मारा। एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि गोदाम से 179 पेटी अंग्रेजी शराब की बोतलें, 45 पेटी अद्धे और दो पेटी पव्वे आदि बरामद हुए। पकड़ी गई शराब की कीमत एक लाख रुपये से अधिक है। इस मामले में दीपक पुत्र रूप सिंह, दान सिंह पुत्र गोविंद सिंह, पंकज पुत्र मदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। इन लोगों के पास से करीब 95 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं। अवैध गोदाम को सील कर यह रुपये भी जब्त कर लिए गए हैं। इस टीम में आरएसआई राजेश कुमार, कुबेर सिंह मेहरा, बलवंत नाथ, कृपाल सिंह बेलवाल आदि थे।