{"_id":"5e56ab408ebc3ec9871b02cf","slug":"will-not-bear-reservation-in-promotion-almora-news-hld375224736","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमोशन से रोक हटाने की मांग को लेकर अल्मोड़ा में निकला विशाल मशाल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमोशन से रोक हटाने की मांग को लेकर अल्मोड़ा में निकला विशाल मशाल जुलूस
विज्ञापन
अल्मोड़ा में मशाल जुलूस निकालते जनरल ओबीसी इम्प्लाइज एसोसिएशन के कर्मचारी।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर प्रमोशन में आरक्षण, रोस्टर में प्रथम स्थान, बिना जांच की गिरफ्तारी के विरोध में विभिन्न संगठनों के कर्मचारियों ने बुधवार शाम को नगर में विशाल मशाल जुलूस निकाला। बीते दिनों दिए बयान को लेकर उन्होंने चौघानपाटा में राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा का पुतला भी फूंका।
मोबाइल टार्च और मोमबत्ती की रोशनी में मशाल जुलूस निकालते हुए संगठनों से जुड़े कर्मचारियों ने नहीं सहेंगे नहीं सहेंगे, प्रमोशन में आरक्षण नहीं सहेंगे के नारे लगाए। मशाल जुलूस गांधी पार्क से होते हुए मालरोड, स्टेशन, होटल शिखर, लाला बाजार, चौक बाजार समेत विभिन्न बाजारों से होता हुआ वापस गांधी पार्क पहुंचा।
इससे पहले गांधी पार्क में हुई सभा में एसोसिएशन से जुड़े कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक मार्च तक पदोन्नति पर लगी रोक नहीं हटी तो प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर दो मार्च से सभी विभागों, निगमों और स्वायत्तशासी निकायों में कार्यरत जनरल और ओबीसी कर्मचारी और शिक्षक बेमियादी हड़ताल शुरू कर देंगे। इस दौरान पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन भी होगा।
विज्ञापन
पांच मार्च से सभी आवश्यक सेवाएं भी पूरी तरह से हड़ताल में शामिल कर दी जाएंगी। एसोसिएशन से जुड़े कर्मचारियों ने बीते दिनों आरक्षण की पैरोकारी करने के राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा के बयान की भी कड़ी निंदा की और विरोध स्वरूप उनका पुतला भी फूंका।
प्रदर्शन में उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार लोहनी, महासचिव दिगंबर फुलोरिया, भूपाल सिंह चिलवाल, पुष्कर सिंह भैसोड़ा,केसी नैनवाल, किशन सिंह दोसाद, बिशन सिंह बिष्ट, आरपी भट्ट, रमेश पांडे, हुकुम सिंह बनोला, रजनीश पंत, कमलेश जोशी, रमेश पांडे, बलबीर भाकुनी समेत काफी संख्या में कर्मचारी शामिल रहे।