फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Will be able to register in Paramedical Council

राहत: पैरामेडिकल काउंसिल में छात्र करा सकेंगे पंजीकरण

Thu, 07 Sep 2023 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 07 Sep 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Will be able to register in Paramedical Council
अल्मोड़ा। हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय से अध्ययन कर चुके जय श्री कॉलेज के पैरामेडिकल छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर है। नगर के खत्याड़ी में संचालित जय श्री कॉलेज से वर्ष 2017 से 2019 तक जिन छात्र-छात्राओं ने पैरामेडिकल की पढ़ाई की थी, वे अब जल्द पैरामेडिकल काउंसिल में अपना पंजीकरण करवा सकेंगे। इस संबंध में हिमालयन गढ़वाल विवि ने शासनादेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


इसके अनुसार पैरामेडिकल काउंसिल में पंजीकरण करवाने के लिए छात्र-छात्राओं को एक एग्जिट एग्जाम देना होगा। जिसमें परसेंटाइल के आधार पर 50 प्रतिशत अंक लाने अनिवार्य होंगे। जो छात्र-छात्राएं एग्जिट एग्जाम उत्तीर्ण नहीं कर पाएंगे, उन्हें तीन माह का प्रशिक्षण किसी मान्यता प्राप्त या सरकारी अस्पताल से लेना होगा। जो छात्र-छात्राएं परीक्षा उत्तीर्ण कर लेंगे वे पैरामेडिकल काउंसिल में पंजीकरण कराने के योग्य माने जाएंगे। संस्थान के चेयरमैन भानु जोशी ने बताया कि जल्द ही एचएनबी विवि एग्जिट एग्जाम की तिथि घोषित करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed