फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   White fly outbreak in dhalchina, waste crops

धौलछीना में सफेद मक्खी का प्रकोप, फसलें बर्बाद

Wed, 03 Jul 2019 11:07 PM IST
almora Published by: दीपक नेगी Updated Wed, 03 Jul 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
White fly outbreak in dhalchina, waste crops
धौलछीना में एक किसान के खेत में सब्जी के पत्ते में लगी सफेद मक्खियां। - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

 धौलछीना के किसान इन दिनों सफेद मक्खी (मक्खी के आकार का छोटा सफेद कीड़ा)के प्रकोप के कारण परेशान हैं। खेतों में, पॉलीहाउस में घुस चुकी सफेद मक्खी ने किसानों की सब्जी को खराब कर दिया है और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कृषि विभाग के कर्मचारी मक्खी के नियंत्रण को प्रत्येक सप्ताह दवा का छिड़काव करने की सलाह दे रहे हैं लेकिन इससे कोई फायदा नहीं हो रहा। 

धौलछीना निवासी लघु किसान चंद्र सिंह महरा ने बताया कि उन्होंने महंगे बीज और खाद खरीदकर अपने पॉलीहाउस में गोभी, बैगन, बीन, शिमला मिर्च, लौकी, तुरई आदि की सब्जी बोई। फसल बड़ी हुई तो पहले तो पत्ते पीले पड़ने लगे उसके तीन चार दिनों बाद काले होकर गिरने लगे और पत्तों पर छोटे-छोटे छेद भी होने लगते हैं। कृषि विभाग और उद्यान विभाग से मंहगा कीटनाशक खरीदकर उन्होंने इसका छिड़काव भी कर लिया लेकिन कोई फायदा नहीं हो रहा।
विज्ञापन


दियारी गांव निवासी किसान गोधन सिंह ने बताया कि हजारों रुपये खर्च कर पॉलीहाउस लगवाया है, लेकिन सफेद रंग की मक्खी नुमा कीड़ा सब्जियों को बर्बाद कर रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग और उद्यान विभाग के कर्मचारी किसानों को हर बार प्रयोग के तौर पर नई-नई दवाएं दे कर पल्ला झाड़ रहे हैं। एक बार छिड़काव के बाद दो से तीन दिन बाद दोबारा कीड़े का प्रकोप शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट-
 जिस गांव में यह समस्या पैदा हो रही इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। सफेद मक्खी के प्रभाव को रोकने के लिए वीपीकेएस और कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों से जानकारी ली जाएगी। 
मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed