फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   While trying to avoid a speeding dumper, a DCM loaded with scrap overturned in a canal.

Almora News: तेज रफ्तार डंपर से बचने के प्रयास में स्क्रैप लदा डीसीएम नहर में पलटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
While trying to avoid a speeding dumper, a DCM loaded with scrap overturned in a canal.
काशीपुर के शिवलालपुर डल्लू रोड पर नहर में पलटे डीसीएम को बाहर निकालती क्रेन। स्रोत : जागरूक पाठ
काशीपुर। बीते दिन 10 घंटे में तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार तीन लोगों की मौत होने के बावजूद तेज रफ्तार डंपरों पर लगाम नहीं लगी है। एक तेज रफ्तार डंपर से बचने के प्रयास में स्क्रैप से लदी एक डीसीएम नहर में पलट गई। इस घटना में कोई जनहानि या घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह लगभग चार बजे रामनगर से लोहे का स्क्रैप लदा एक डीसीएम संख्या यूके 06 जीबी-0554 काशीपुर स्थित एक सरिया फैक्टरी में आ रहा था। इसी दौरान कुंडेश्वरी के शिवलालपुर डल्लू रोड पर संजीवनी हेल्थ केयर के सामने तेज रफ्तार आ रहे 26 टायरा डंपर से बचने के प्रयास में डीसीएम चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में जाकर पलट गया। वहीं गनीमत रही की इस हादसे में कोई भी जान माल का नुकसान नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगाकर नहर में पलटे डीसीएम को बाहर निकाला।
विज्ञापन

वहीं लोगों ने कहा कि बीते दिनों तीन लोगों की मौत होने के बावजूद पुलिस-प्रशासन तेज रफ्तार डंपर चालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed