फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   When will the second bus start on the Janti-Barakot route

Almora News: जैंती-बाराकोट मार्ग पर कब शुरू होगी दूसरी बस

Thu, 27 Jun 2024 04:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 27 Jun 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
When will the second bus start on the Janti-Barakot route

विज्ञापन

अल्मोड़ा। जैंती-बाराकोट रूट पर सार्वजनिक परिवहन के सीमित संसाधन होने से क्षेत्र की 35000 की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इलाके के लोगों ने परिवहन विभाग के साथ ही केमू से भी जल्द दूसरी बस सेवा का संचालित करने की मांग उठाई है।

लमगड़ा विकासखंड के जैंती-बाराकोट रूट पर सिर्फ एक केमू बस का संचालन होता है। परिवहन निगम ने इस रूट पर रोडवेज बस संचालन के दावे किए थे जो अब तक धरातल पर नहीं उतरे हैं। यात्रियों की संख्या को देखते हुए केमू प्रबंधन भी लंबे समय से एक अन्य सेवा संचालित करने की बात कर रहा है इसका अब भी यात्रियों को इंतजार है। धारानौला से दोपहर डेढ़ बजे इस रूट पर संचालित केमू बस में यात्रियों को सीट नहीं मिल पा रही और वे टैक्सी के भरोसे ऊंचा किराया देकर सफर करने के लिए मजबूर हैं। आए दिन दोपहर बाद कोई बस न मिलने से यात्रियों को होटल में कमरा लेकर रुकना पड़ रहा है या टैक्सी बुक कर घर पहुंचने की मजबूरी है। संवाद
विज्ञापन


बोले लोग -
जैंती-बाराकोट रूट पर रोडवेज बस के साथ ही केमू की नई सेवा संचालित करनी चाहिए। एकमात्र बस संचालित होने से यात्रियों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। -विमला रजवार, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केमू यात्रियों को बेहतर सुविधा देने का दावा करता है, जैंती-बाराकोट रूट पर अब तक नई बस का संचालन नहीं हो सका। आए दिन बस न मिलने से यात्रियों को होटल में ठहरना पड़ रहा है। -धमेंद्र बिष्ट, अल्मोड़ा।

कोट
जैंती मार्ग पर केमू की एक सेवा संचालित होती है। इस रूट पर सेवाएं बढ़ाने पर जल्द विचार होगा।
- हिम्मत सिंह नयाल, अधिशासी निदेशक, केमू, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed