फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   When the monkey raised the stick, the leopard growled

Almora News: बंदर समझ उठाया डंडा तो गुर्राया तेंदुआ

Wed, 22 Mar 2023 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 22 Mar 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
When the monkey raised the stick, the leopard growled
ज्यूड़ कफून में वन कर्मियों ने लोगों को किया जागरूक। संवाद
अल्मोड़ा। नगर से लेकर गांवों तक तेंदुए की दहशत बनी हुई है। नगर के बीचोबीच एक मकान की गैलरी में तेंदुआ आ धमका। भवन स्वामी ने बंदर समझकर उसे डंडा दिखाया तो वह गुर्राते हुए वहां से भाग गया। डर के मारे किसी तरह भवन स्वामी घर के भीतर पहुंचे। वहीं ढूंगाधारा क्षेत्र में भी तेंदुआ दिखने की बात सामने आई है। इससे क्षेत्र में दहशत है।
विज्ञापन

नगर के पास ढूंगाधारा निवासी सेवानिवृत मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रमेश चंद्र तिवारी के घर की गैलरी में देर शाम करीब सात बजे कुछ हलचल हुई। इस पर वे हाथ में डंडा लेकर गैलरी में पहुंचे तो उन्हें वहां बंदर होने का आभास हुआ। जैसे ही उन्होंने डंडे से बंदर हो भगाने का प्रयास किया तो वह तेंदुआ निकला जिसने गुर्राना शुरू कर दिया। अपने सामने तेंदुआ दिखने पर वह किसी तरह चिल्लाते हुए वहां से भागकर घर के भीतर पहुंचे। इधर तेंदुआ भी वहां से भाग गया।
विज्ञापन

वहीं रात करीब आठ बजे काम से लौट रहे मजदूरों को भी एडम्स गर्ल्स इंटर काॅलेज के पास ढूंगाधारा मार्ग में तेंदुआ दिखाई दिया। इससे पूर्व तीन दिन पहले नगर के चीनाखान में दो तेंंदुए सीसीटीवी में कैद हुए थे। नगर के विभिन्न हिस्सों में तेंदुए की सक्रियता से लोगों में दहशत है। ऐसे में लोग शाम होते ही गली-मोहल्लों में आवाजाही करने से परहेज करते हुए घरों में दुबकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों भी तेंदुए का आतंक, मवेशियों को उतार रहा है मौत के घाट
अल्मोड़ा। नगर के अलावा ज्यूड़ कफून, जोगियाढुंगा, डोबा रैगंल, ढटालगांव, सरना, सैंज, कुमान आदि गांवों में भी तेंदुए का आतंक बना हुआ है। कफून के लक्ष्मण बिष्ट और रमेश सिंह लटवाल ने बताया कि तेंदुआ शाम होते ही आबादी में पहुंच रहा है जिससे खतरा बना हुआ है। बताया कि तेंदुए ने अब तक क्षेत्र में पांच से अधिक मवेशियों को मौत के घाट उतार दिया है। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
वन कर्मियों ने लोगों को किया जागरूक
अल्मोड़ा। वन विभाग की टीम ने धारानौला, चीनाखान सहित नगर के विभिन्न हिस्सों में पहुंचकर लोगों को जागरूक किया। बताया कि जरूरी काम होने पर ही शाम ढलने के बाद घर से निकलें। हो सके तो अकेले में बाहर निकलने से बचें। अपने घरों के आसपास की झाड़ियों का कटान करें ताकि जंगली जानवर वहां न छिप सकें।
टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है। तेंदुए की सक्रियता का पता लगाया जा रहा है। इसके बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी। लोगों को स्वयं भी सतर्कता बरतनी होगी। - मोहन राम आर्या, रेंजर, अल्मोड़ा।

तेंदुए के हमले में मारे गए मवेशियों का मुआवजा देने की मांग
गरुड़ (बागेश्वर)। विकास खंड के पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रभागीय वनाधिकारी से तेंदुए के हमले में मारे गए मवेशियों का मुआवजे का शीघ्र भुगतान करने की मांग की है। डीएफओ बागेश्वर को भेजे गए पत्र में विकास खंड के ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्यों ने कहा है कि तेंदुए ने बीते वर्ष अलग-अलग गांवों में कई मवेशियों को मार डाला था। वन विभाग ने उन्हें आज तक मुआवजा नहीं दिया है। ज्ञापन में ग्राम प्रधान पचना प्रकाश कोहली, कौशल्या भंडारी, देवेंद्र गोस्वामी, नवीन ममगई ,अशोक वर्धन, चंदन परिहार, जानकी देवी, हेमा परिहार, चंदन बोरा, हरीश जीना आदि के हस्ताक्षर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed