{"_id":"0ae91df19d7911a7ed54dd67aa6de595","slug":"were-as-welcome-to-durgapal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूप दुर्गापाल का किया गया अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूप दुर्गापाल का किया गया अभिनंदन
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा
Updated Sat, 06 Jun 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
छोटे पर्दे की अभिनेत्री टीवी सीरियल ‘बालिका वधू’ में ‘सांची’ का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री रूप दुर्गापाल का गृह नगर अल्मोड़ा आगमन पर स्वागत किया गया। लैप्रोसी मिशन अस्पताल करबला में हुए कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कहा कि नगर निवासी रूप दुर्गापाल देश में क्षेत्र में का नाम रोशन कर रही हैं।
विज्ञापन
डा. शमशेर सिंह बिष्ट ने रूप दुर्गापाल का जीवन परिचय बताया। कहा कि रूप ने दूरदर्शन में प्रसारित शमा सीरियल से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद बालिका वधू, सोनी टीवी में प्रसारित सीआईडी, बाबूसा, सहारा वन में हांटेड नाइस, सब टीवी के बालवीर में डरी परी, बिग मैजिक के अकबर बीरबल में इच्छाधारी नाग की भूमिका अदा की है।
विज्ञापन
अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, संचालन अस्पताल के प्रबंधक आनंद सिंह ने किया। इस दौरान अल्मोड़ा अरबन बैंक के अध्यक्ष आनंद सिंह बगड़वाल, पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डा. जेसी दुर्गापाल, रीता दुर्गापाल, शेखर लखचौरा, जंगबहादुर थापा, विनीता लखचौरा आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
अभिनेत्री रूप दुर्गापाल ने मिशन अस्पताल में कुष्ठ रोगियों को भोजन भी कराया। कार्यक्रम में डा. मकसूद अहमद, महेंद्र जोशी, अनूप सिंह, संजय यूसुफ, बलवंत चौहान, बीडी सिंह, सुभाष पांडे, रमेश आदि मौजूद थे।