{"_id":"60e898ac8ebc3e029e2c3f00","slug":"webinar-in-almora-almora-news-hld4306323179","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में औषधीय और सुगंधित पौधों से अपार संभावनाएं: कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में औषधीय और सुगंधित पौधों से अपार संभावनाएं: कुलपति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के रसायन विज्ञान विभाग की ओर से सोशियो इकोनॉमिक इंप्रोवमेंट कल्टीवेशन और मेडिसिनल एंड अरोमेटिक प्लांट्स विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष कुलपति प्रो. नरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि उत्तराखंड में औषधीय और सुगंधित पौधों की अपार संभावनाएं हैं।
कुलपति प्रो. भंडारी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य सुगंधित और औषधीय पौधों के साथ-साथ अपनी जैव विविधता के लिए जाना जाता है। यह संपूर्ण हिमालयी क्षेत्र औषधीय पौधों को लेकर समृद्ध क्षेत्र है। इस राज्य में औषधीय पौधों को लेकर अपार संभावनाएं हैं। राज्य में औषधीय और सुगंधित पौधों को लेकर चर्चा की। उन्होंने नेचुरल प्रोडक्ट केमिस्ट्री के क्षेत्र में भविष्य की चुनौतियों पर भी बात रखी।
इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में डीएसबी परिसर नैनीताल के सेवानिवृत्त आचार्य प्रो. सीएस मथेला, आईएचबीटी पालमपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. उपेंद्र शर्मा, गोविंद बल्लभ यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी के रसायन विज्ञान विभाग के प्रो. ओमप्रकाश, कुमाऊं विवि के रसायन विज्ञान विभाग की डॉ. गीता तिवारी, संयोजक विभागाध्यक्ष प्रो. एसके जोशी, वेबिनार के उप सचिव राजेश कुमार राठौर, सह संयोजक प्रो. जीसी साह, आयोजन सचिव डॉ. डीएस धामी, राजेश कुमार आदि ने हिस्सा लिया।