फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Weather change in district.

Almora News: अल्मोड़ा में बारिश ने अधिकतम तापमान चार डिग्री लुढ़काया

Sat, 02 Mar 2024 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 02 Mar 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Weather change in district.
अल्मोड़ा। जिले में एक बार फिर फिर मौसम का मिजाज बदला है। विभिन्न हिस्सों में जोरदार बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। बारिश से अधिकतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं रास्तों, सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। जिला मुख्यालय में 4.4 तो भिकियासैंण में सर्वाधिक 8.5 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय सहित रानीखेत, चौखुटिया, सोमेश्वर, भिकियासैंण, जागेश्वर, जैंती, शीतलाखेत, मासी सहित अन्य हिस्सों में शनिवार दिन भर बारिश हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रिकार्ड किया गया। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। बारिश से सबसे अधिक परेशानी विद्यार्थियों को झेलनी पड़ी। बोर्ड परीक्षार्थियों को छाता के सहारे परीक्षा केंद्रों में पहुंचने के साथ ठंड के बीच परीक्षा देने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

सूखती फसलों को मिला नया जीवन
अल्मोड़ा। पर्याप्त बारिश न होने से जिले में 28 हजार हेक्टेयर में बोई गई रबी की फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई थी। नमी कम होने से गेंहू, जौ, मसूर, लाई, सरसों आदि की पौध बर्बाद हो रही थी, इससे किसान चिंतित थे। शनिवार हुई बारिश से फसलों को नया जीवन मिला है, इससे किसानों के चेहरे पर फिर से खुशी लौटी है। मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार ने कहा कि बारिश से फसलों को लाभ पहुंचेगा। उपज पर भी बारिश का अच्छा लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश का आंकड़ा(एमएम में)
अल्मोड़ा 4.4
रानीखेत 3.2
चौखुटिया 5.0
सोमेश्वर 8.0
भिकियासैंण 8.5
जागेश्वर 3.0
जैंती 3.0
शीतलाखेत 1.0
बुग्यालों में हल्की बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश

बागेश्वर/कपकोट/कौसानी/कांडा। बागेश्वर के उच्च हिमालयी क्षेत्र के बुग्यालों में शुक्रवार रात और शनिवार सुबह हल्की बर्फबारी हुई। निचले इलाकों में बारिश हुई। शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को सुबह से ही बारिश हुई। बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। दोपहर करीब डेढ़ बजे बारिश का सिलसिला थमा। बारिश के कारण मौसम में ठंड बढ़ गई। जिला मुख्यालय के साथ कपकोट, कौसानी, कांडा में लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ा। दोपहर बाद मौसम खुलने से ठंड से कुछ राहत मिली। आसमान में बादल छाए हुए थे। संवाद


गरुड़ और ग्वालदम में सात घंटे मूसलाधार बारिश

गरुड़ (बागेश्वर)। कौसानी, गरुड़, बैजनाथ और ग्वालदम में सात घंटे मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के बीच ठंड बढ़ गई। ठंड और बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। तहसील क्षेत्र गरुड़, ग्वालदम, बैजनाथ, गरुड़, पिंगलों, लाहुर और गोमती घाटी में शनिवार सुबह सात बजे से बारिश शुरू हो गई। बारिश दोपहर तीन बजे तक लगातार हुई। तहसील क्षेत्र के सभी मार्ग यातायात के लिए खुले हैं। लगातार बारिश होने से स्थानीय बाजारों में चहल-पहल नहीं रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed