फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   We will not be displaced to another village

Almora News: हम दूसरे गांव में नहीं होंगे विस्थापित

Mon, 08 May 2023 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 08 May 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
We will not be displaced to another village
जागेश्वर में विस्थापन को लेकर बैठक करते स्थानीय लोग और व्यापारी। । संवाद
अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम का मास्टर प्लान तैयार होते ही स्थानीय लोग और व्यापारियों की विस्थापन को लेकर चिंता बढ़ गई है। उन्होंने बैठक कर इस पर मंथन किया। कहा कि हमें मास्टर प्लान में अन्य गांवों में विस्थापित करने की योजना है लेकिन हम अपने गांव और क्षेत्र को छोड़कर नहीं जाएंगे। यदि मास्टर प्लान के लिए विस्थापन जरूरी है तो हमें जागेश्वर में ही विस्थापित करना होगा।
विज्ञापन

जागेश्वर धाम का बदरीनाथ और केदारनाथ की तर्ज पर विस्तार करने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। इसके लिए स्थानीय लोगों और व्यापारियों को विस्थापित करने की योजना है। बाकायदा बाजार और घरों को शिफ्ट करने से संबंधित नक्शा भी जारी कर दिया गया है। राजस्व विभाग की टीम मंदिर और आसपास के घरों, दुकानों और होटलों की नापजोख में जुटी है। मास्टर प्लान के तहत होने वाले विस्थापन को लेकर स्थानीय लोगों और व्यापारियों के चेहरे पर चिंता की लकीरें गहरा गई हैं।
विज्ञापन

सोमवार को जागेश्वर के स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने बैठक कर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा के सामने अपना दर्द बयां किया। उन्होंने कहा कि अपने जीवन भर की जमा पूंजी से उन्होंने सपनों का घर बनाया है। दुकान खोलकर वे अपना परिवार पाल रहे हैं लेकिन मास्टर प्लान में उन्हें अन्य गांवों में विस्थापित करने की चर्चा है। इससे उनका रोजगार भी छिन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि हम मास्टर प्लान का स्वागत करते हैं ताकि जागेश्वर धाम का विस्तार हो और यह पूरे विश्व में प्रसिद्धि पा सके लेकिन हमें मास्टर प्लान की परिधि के आसपास ही विस्थापित किया जाएगा तो हमारी परेशानी कम हो जाएगी। उन्होंने मास्टर प्लान में उनकी इस परेशानी को शामिल करने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने उनकी इस समस्या को डीएम तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश प्रसाद, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख हरीश भट्ट, पंडित लक्ष्मी भट्ट, पूर्व प्रधान हरिमोहन भट्ट, पीडी भट्ट, पंडित बिपिन भट्ट, शंभू दत्त भट्ट, रेवाधर पांडे, गिरीश भट्ट आदि मौजूद रहे।
.................
जागेश्वर में मास्टर प्लान के लिए दूसरे फेज की नापजोख शुरू

अल्मोड़ा। विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में दूसरे फेज में मास्टर प्लान की जद में आने वाले भवनों की नापजोख सोमवार से शुरू हो गई है। राजस्व विभाग की टीम ने जागेश्वर पहुंचकर मास्टर प्लान की जद में आ रहे होटल, दुकान, मकानों की नापजोख की।

जागेश्वर में मास्टर प्लान की जद में आने वाले भवनों के पहले फेज की नापजोख पूरी हो चुकी है। कानूनगो दीपक वर्मा के नेतृत्व में राजस्व टीम ने सोमवार को दूसरे फेज की नापजोख की। टीम ने संग्रहालय, इसके आसपास और नदी किनारे के मकानों, होटलों, दुकानों आदि की नापजोख की। टीम में राजस्व निरीक्षक दीपक वर्मा, राजस्व उप निरीक्षक महेंद्र रावत, मनीष कुमार टम्टा, सुरेश अंडोला, दिकपाल बोरा, आनंद राम, होमगार्ड उमेश कांडपाल, गोकुल पाडे, राजेंद्र नाथ शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed