फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   water Treatment Plant in Us Nagar

Almora News: जिले की सभी प्रमुख नदियों का पानी होगा स्वच्छ

Wed, 19 Apr 2023 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 19 Apr 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
water Treatment Plant in Us Nagar
काशीपुर। नमामि गंगे के तहत ऊधमसिंह नगर की चार बड़ी नदियों में गिरने वाले नौ गंदे नालोंं के पानी को साफ करने के लिए दो करोड़ रुपये की लागत से नौ वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण स्वीकृत हैं। इनमें से कई प्लांट का निर्माण शुरू हो गया है। इसकी कार्यदायी संस्था जल निगम रुद्रपुर है।
विज्ञापन

जिला ऊधमसिंह नगर से ढेला, बहला (काशीपुर) कोसी (बाजपुर), गौला (किच्छा) गुजरती है। सभी नदियां आगे गंगा में मिलतीं हैं। जल निगम रुद्रपुर के सहायक अभियंता उमेश जोशी ने बताया कि ढेला नदी में गेबिया नाला, बैलजुड़ी नाला, गुलड़िया नाला, बहला नदी में जसपुर खुर्द नाला, हिम्मतपुर नाला और कोसी नदी में मुकंदपुर नाला, घोघा नाला, गौला नदी में किच्छा के छह नाले और सितारगंज नाले गिरते हैं।
विज्ञापन

इनके पानी को साफ करने के लिए अल्लीखां काशीपुर, जसपुर खुर्द/हिम्मतपुर, मुकंदपुर आदि स्थान पर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण के लिए भूमि का चयन किया गया है। इनका निर्माण अगले साल तक पूरा हो जाएगा। जोशी ने बताया कि 2024 के बाद ढेला नदी, बहला, कोसी, गौला नदी का पानी स्वच्छ होकर गंगा में मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed