फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Water To Every House

सामूहिक सहभागिता से ही हर घर पहुंचेगा जल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Water To Every House
अल्मोड़ा में कार्यशाला के बाद प्रमाणपत्रों के साथ प्रतिभागी। संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जेपीएस फाउंडेशन की ओर से जल जीवन मिशन के अंतर्गत कोसी स्थित एक होटल में आयोजित ग्राम पेयजल, स्वच्छता समिति पदाधिकारियों, सदस्यों को तीन दिनी प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य अतिथि बीडीओ रमेश सिंह कनवाल ने कहा कि यह प्रशिक्षण मील का पत्थर साबित होगा। वह दिन दूर नहीं जब हर घर नल से जल पहुंचेगा।
विज्ञापन

मास्टर ट्रेनर अमित कुमार सिंह तोमर ने कहा कि ग्राम पेयजल और स्वच्छता समिति के सभी प्रशिक्षित सदस्य, प्रधान ग्राम कार्य योजना बनाकर भारत सरकार के जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल के सपने को साकार करेंगे। सामूहिक सहभागिता से ग्राम कार्य योजना बनाकर ही वर्ष 2024 तक हर घर जल पहुंच सकेगा। कनवाल और तोमर ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। वहां पर मास्टर प्रशिक्षक विष्णु मिश्रा, किरन लता, विनय सिंह, अमित कुमार सिंह तोमर आदि थे। प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत दाड़िम खोला, बड़मल भट्ट, गरगुढ, स्याली, कुरचौन, चिनौना रमड़, कमल कोट, नौला, टालिमखोला, चंपा, वरमल सैटोला, बसरू के प्रतिभागियों ने भाग लिया। वहां पर प्रधान जानकी न्याल, नंद किशोर, मुकेश कुमार, दीपा जोशी, भावना तिवारी, रूपा देवी, नवीन न्यूला, देवेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed