फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Water Supply in Almora

पातालदेवी टैंक से पांच घंटे पानी की सप्लाई रही ठप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Water Supply in Almora
अल्मोड़ा। फ्यूज फटने से पातालदेवी टैंक से नरसिंहबाड़ी और हीराडुंगरी टैंक को पांच घंटे पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। जिससे इन टैंकों से जुड़ी करीब दस हजार आबादी को सोमवार को पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी।
विज्ञापन

पातालदेवी टैंक से नरसिंहबाड़ी टैंक और हीराडुंगरी टैंक को पानी की आपूर्ति की जाती है। रविवार रात एक बजे पातालदेवी टैंक के पंप हाउस को बिजली सप्लाई करने वाली लाइन के फ्यूज फट गए। इस कारण यहां से नरसिंहबाड़ी और हीराडुगरी टैंक को पानी की सप्लाई नहीं हो सका। बिजली कर्मियों ने सुबह फ्यूज ठीक किए। इसके बाद सोमवार सुबह छह बजे यहां से नरसिंहबाड़ी टैंक और हीराडुंगरी टैंक को पानी की सप्लाई शुरू हो सकी।
विज्ञापन

जिसके चलते सोमवार को नरसिंहबाड़ी टैंक से जुड़े राजपुरा, ओड़खोला, खगमरा इलाके में पानी नहीं खुला। वहीं हीराडुंगरी टैंक से जुड़े डीनापानी, गधोली, कसारदेवी क्षेत्र में भी पानी सप्लाई नहीं हो सका। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता केएस खाती ने बताया कि पातालदेवी पंप हाउस के बिजली के फ्यूज फट गए थे। जिससे पानी आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed