फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Water Supply in Almora

Almora News: अल्मोड़ा में तीन हजार से अधिक घरों में नहीं पहुंच सका नल से जल

Fri, 24 Feb 2023 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 24 Feb 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Water Supply in Almora
अल्मोड़ा। देश में जल जीवन मिशन योजना को शुरू कर हर घर नल से जल पहुंचाने के दावे किए गए लेकिन अल्मोड़ा जिले में ये दावे बेअसर हैं। सरकारी मशीनरी की सुस्त गति के कारण यहां के तीन हजार से अधिक घरों में योजना के तहत पानी के कनेक्शन नहीं लग सके हैं और लोग नल से जल टपकने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

जल संस्थान के अल्मोड़ा खंड में शामिल पांच विकासखंडों में 16,765 घरों में हर घर नल से जल योजना के तहत पानी के कनेक्शन लगाने का लक्ष्य तय था जिसके लिए जल संस्थान को 53,46,00,000 रुपये मिले थे। लोगों को उम्मीद थी कि जल्द ही उनके घरों में कनेक्शन लगेगा और नल से जल टपकेगा लेकिन उनकी उम्मीद परवान नहीं चढ़ सकी है। इस योजना को धरातल पर उतारने का काम बेहद सुस्त गति से हो रहा है। नतीजतन विभाग 12,892 घरों में ही कनेक्शन लगा सका है। 3,973 लोग अब भी पानी का कनेक्शन मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन




24 करोड़ खर्च कर चुका जल संस्थान
अल्मोड़ा। जल संस्थान को इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए 53,46,00,000 रुपये का बजट मिला था लेकिन विभाग 46 प्रतिशत राशि यानी 24,48,00,000 रुपये ही खर्च कर सका है। विभाग की यह सुस्ती लोगों पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विकासखंडों में लगने हैं पेयजल कनेक्शन
विकासखंड गांव लगने वाले कनेक्शन लगे कनेक्शन
हवालबाग 45 2439 2119
ताकुला 43 3449 2850
लमगड़ा 121 6080 4476
भैंसियाछाना 33 2021 1876
धौलादेवी 62 2276 1508

जल जीवन मिशन के तहत कनेक्शन लगाने का काम चल रहा है। विभाग तत्परता से काम कर रहा है। तय समय से पहले की कनेक्शन लगा दिए जाएंगे। - अरुण कुमार सोनी, ईई, जल संस्थान, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed