{"_id":"628931f03f0a9342ab46b2c3","slug":"water-supply-disturbed-in-manila-almora-news-hld46340480","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानिला- बरकिंडा पंपिंग योजना से नहीं हो रही पेयजल सप्लाई 17-33-45","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानिला- बरकिंडा पंपिंग योजना से नहीं हो रही पेयजल सप्लाई 17-33-45
विज्ञापन
मानिला में पंपिंग योजना बंद होने से सूखा पड़ा नल
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिला (अल्मोड़ा)। सल्ट के मानिला-बरकिंडा पंपिंग योजना में बीते कुछ दिनों से पेयजल सप्लाई ठप होने के कारण बाजार और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल व्यवस्था बाधित होने से सदर बाजार, टिटौली और संसारी के कारोबारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है।
पानी न मिलने के कारण बाजार क्षेत्र में फास्ट फूड की दुकान चलाने वाले कारोबारियों का कारोबार बंद होने की नौबत आ गई है। कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद भी रखी है। नौकरीपेशा लोगों को भी दिन भर कामकाज निपटाने के बाद शाम को पानी के लिए दौड़ लगानी पड़ रही है। सदर बाजार के लिए मानिला- बरकिंडा पंपिंग योजना के सिवा दूसरा कोई जल स्रोत नहीं है। स्थानीय ग्राम प्रधान भास्करानंद ने विभाग से शीघ्र ही पेयजल समस्या का समाधान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि रविवार तक पानी की सप्लाई नहीं होती है तो सोमवार से वह ग्रामीणों के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। समस्या के समाधान के लिए चक्काजाम भी किया जाएगा।
बिजली की कटौती और लो वोल्टेज के कारण मानिला-बरकिंडा पंपिंग योजना से पानी की कम सप्लाई हो रही है। सुधारीकरण का प्रयास चल रहा है। एक-दो दिन में पेयजल सप्लाई पूरी तरह से सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन
- मुकेश कुमार, ईई जल निगम।