फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Water-starved countryside

पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण

Sat, 28 Nov 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Sat, 28 Nov 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मैचोड़ और मटेना के ग्रामीणों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। मैचोड़ में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कसारदेवी-माट-मटेना-कोसी पेयजल योजना से गांव में पानी नहीं मिल रहा है। दो माह से ग्रामीण रसोई गैस सिलेंडर से वंचित हैं।

विज्ञापन


भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल ने जनसंपर्क कर ग्रामीणों के साथ बैठक की। दोनों स्थानों पर हुई अलग-अलग बैठकों में ग्रामीणों ने कहा कि गैस न मिलने से उन्हें लकड़ियों में खाना बनाना पड़ रहा है। दोनों गांव की पेयजल आपूर्ति भी सुचारु नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


कसारदेवी-माट-मटेना-कोसी पंपिंग से ग्रामीणों को पानी नहीं मिल रहा है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल ने कहा कि समस्याओं को लेकर वह दोनों विभागों से वार्ता करेंगे और समाधान के प्रयास करेंगे। उन्होंने गैस प्रबंधक से दूरभाष पर वार्ता कर क्षेत्र में गैस की आपूर्ति करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां सरपंच बलवंत सिंह मेहता, मैचोड़ की प्रधान आशा देवी, पार्वती देवी, शांति देवी, वीरेंद्र सिंह मेहता, कुंदन सिंह मेहरा, अमर सिंह मेहता, अर्जुन सिंह मेहता, बहादुर सिंह, भूपाल सिंह, कृष्णा मेहता, शंकर सिंह मेहता, नंदन राम, शेर राम, पान सिंह थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed