{"_id":"6345b313106fb851a35b06b7","slug":"water-scheme-damaged-in-garur-garud-news-hld478650980","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरुड़ पेयजल योजना का हेड क्षतिग्रस्त होने से नगर और ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल संकट गहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरुड़ पेयजल योजना का हेड क्षतिग्रस्त होने से नगर और ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल संकट गहराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। जल संस्थान की गरुड़ पेयजल योजना का हेड क्षतिग्रस्त हो गया है। इस कारण तीन दिन से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे समूचे नगर क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान हैं। पेयजल संकट से जूझ रहे नगर वासी गरुड़ और गोमती नदी का प्रदूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं।
बारिश में गरुड़ गंगा की बाढ़ से जल संस्थान की द्वितीय पेयजल योजना का हेड क्षतिग्रस्त हो गया है। पेयजल आपूर्ति ठप होने से गरुड़, भकुनखोला, टीट बाजार, टानीखेत, गरुड़ बाजार, सिल्ली, पाये आदि गांवों में पेयजल नहीं मिल पा रहा है। नगर और ग्रामीण क्षेत्र के बाशिंदे गरुड़ गंगा या फिर गोमती नदी का प्रदूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं। जल संस्थान के जेई अशोक कुमार भट्ट ने बताया कि नदी का जलस्तर कम होते ही पेयजल योजना दुरुस्त कर दी जाएगी।
वहीं गरुड़ पंपिंग योजना का पेयजल आपूर्ति करने वाली पाइप लाइन टीट बाजार में सड़क निर्माण से क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे नौघर तल्ला, टीट बाजार क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति तीन दिन से नहीं हुई है। एसडीएम आरके पांडे ने पेयजल निगम के जेई से पाइप लाइन शीघ्र सुधारने के लिए कहा है। एसडीएम ने पेयजल निगम की जेई को सड़क किनारे वाली पाइप लाइन को आधा फीट गहराई पर डालने का निर्देश दिया है।