फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Water Scarcity In Sirad

बारिश में भी हवालबाग के सिराड गांव के लोगों के हलक सूखे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Water Scarcity In Sirad
अल्मोड़ा के सिराड गांव में नौले से पानी लाते ग्रामीण। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिले के हवालबाग विकासखंड के सिराड गांव में पेयजल संकट बना हुआ है। बारिश के बावजूद ग्रामीणों के हलक सूखे हैं। ग्रामीणों ने पेयजल वितरण व्यवस्था में जल्द सुधार न होने पर विधानसभा चुनावों का बहिष्कार करने का एलान किया है।
विज्ञापन

हीराडुंगरी-सिराड़ पेयजल योजना से हवालबाग विकासखंड के सिराड गांव में पानी की आपूर्ति होती है। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से गांव में पेयजल सप्लाई चरमराई है। पानी न आने से गांव के लोग नौले से पानी ढो रहे हैं। कई घंटे इंतजार के बाद भी ग्रामीणों को बमुश्किल 15-20 लीटर पानी मिल रहा है। नौलों में भीड़ होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार जल संस्थान के अधिकारियों को इस संबंध में सूचना दी, लेकिन समस्या बनी हुई हैं। उन्होंने पेयजल संकट दूर नहीं होने पर विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी। इधर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता केेएस खाती ने बताया कि पंप में खराबी आने के कारण पानी की आपूर्ति बाधित रही। जल्द सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन

ठंड के मौसम में गांव में पानी की जबरदस्त किल्लत बनी हुई है। लोग नौलों से पानी ढो रहे हैं। वहां भी पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। पेयजल समस्या जल्द दूर न हुई तो ग्रामीणों को साथ लेकर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हिमांशु सिराड़ी, सिराड
बच्चों का पूरा दिन पानी ढोने में बीत रहा है। इससे उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है। कई बार विभाग को सूचना देने के बावजूद पेयजल आपूर्ति दुरुस्त नहीं हुई है। इससे ग्रामीण परेशानी झेल रहे हैं।

- संजय, सिराड
आपूर्ति ठप होने के कारण घर की जरूरत और मवेशियों के लिए पानी जुटाना मुश्किल पड़ रहा है। नौले में भी पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। इससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
-भरत सिंह सिराड़ी, सिराड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed