फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Water Scarcity in Ranikhet

रानीखेत क्षेत्र में गहराया पेयजल संकट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Water Scarcity in Ranikhet
चिलियानौला नगर पालिका में हैंडपंप से पानी भरती युवती। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। लगातार बारिश के कारण रानीखेत क्षेत्र में पिछले चार दिनों से पानी नहीं आया है। चिलियानौला नगर पालिका और ताड़ीखेत के कई गांवों में लोग हैंडपंपों और पारंपरिक पेयजल स्रोतों पर निर्भर हो गएहैं।
विज्ञापन

चिलियानौला बाजार में भी हैंडपंपों के सहारे लोग पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। पानी नहीं आने से लोगों का नहाना, खाना दूभर हो चला है। जल संस्थान के अधिकारियों का कहना है कि पेयजल किल्लत बनी हुई है। जलनिगम की तरफ से पानी की पंपिंग नहीं की जा रही है। जिस कारण परेशानी हो रही है। जल निगम की जिम्मेदारी पंपिंग की है। यदि वहीं से पंपिंग नहीं होगी तो कैसे पानी का वितरण जल संस्थान करेगा। इधर, लोगों का कहना है कि एक दिन की बारिश में भी पानी की अव्यवस्था रहती है। जल संस्थान और जल निगम की लड़ाई में लोग पिस रहे हैं।
विज्ञापन

कोट
-जल निगम की तरफ से पंपिंग नहीं की जा रही है, यदि पंपिंग नहीं होगी तो संस्थान कैसे पानी का वितरण करेगा। सैकड़ों गांवों में पानी पहुंचाना होता है। जल निगम आए दिन कोई ना कोई बहाना बनाता है।-सुरेश ठाकुर, ईई, जल संस्थान चिलियानौला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
-बारिश के कारण जगह जगह विद्युत पोल टूटे हुए हैं। ऐसे में कैसे पंपिंग होगी। जल संस्थान के अधिकारियों को देख समझकर बयान देने चाहिए। बुधवार को बिजली व्यवस्था दुरुस्त होने के बाद पेयजल की पंपिंग शुरू कर दी जाएगी।-पंकज कुमार, जेई, जल निगम रानीखेत।
नौगांव इंका में कब मिलेगा नियमित पेयजल
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। नौगांव इंटर कॉलेज कफड़ा में आज भी पेयजल सुविधा स्थायी रूप से उपलब्ध नहीं है। विद्यालय प्रबंधन समिति ने एसडीएम जयवर्धन शर्मा के माध्यम से शासन को ज्ञापन भेजकर जल्द स्थायी समाधान करने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा कि पूर्व में स्कूल के पास नौला था। अब वह पूर्ण रूप से सूख गया है। वर्तमान में यहां 263 बच्चे अध्ययनरत हैं तथा 25 शिक्षकों का स्टाफ कार्यरत है।
पूर्व में ग्राम पंचायत सतीनौगांव से अस्थायी व्यवस्था के रूप में पेयजल उपलब्ध कराया गया था, वह भी अक्सर बाधित रहता है। पेयजल न होने के चलते मिड डे मील संचालित करने, विद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं, कर्मचारियों की शौचालय संबंधी समस्या आदि का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में स्कूल प्रबंधन समिति का कहना है कि ग्राम पंचायत सैलीसुनोली और सतीनौगांव में पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध है। इन ग्राम पंचायतों से शीघ्र विद्यालय की पेयजल समस्या का समाधान कराना उचित होगा। वहां पर समिति अध्यक्ष बचे सिंह बिष्ट, प्रबंधक शैलेंद्र रावत, उप प्रबंधक प्रताप रावत, कुंवर सिंह, दिनेश चंद्र, त्रिलोक सिंह रावत आदि थे।
चार दिन से गरुड़ के गांवों में पेयजल संकट
गरुड़ (बागेश्वर)। जल संस्थान की गरुड़ द्वितीय पेयजल योजना से चौथे दिन भी नगर क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति नहीं हुई। पेयजल आपूर्ति नहीं होने से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जल संस्थान की गरुड़ द्वितीय पेयजल योजना का हेड बारिश से क्षतिग्रस्त हो गया था। क्षेत्र के गांवों में इस कारण चार दिन से पेयजल की आपूर्ति ठप है। व्यापार संघ गरुड़ के अध्यक्ष लक्ष्मी दत्त पांडे, घनश्याम जोशी, प्रेम सिंह नेगी, भुवन पाठक ने जल संस्थान से क्षतिग्रस्त योजना को शीघ्र दुरुस्त करने की मांग की है। वहीं, जल संस्थान के जेई अशोक कुमार भट्ट ने बताया कि योजना को दुरुस्त करने का काम चल रहा है। बृहस्पतिवार को योजना दुरुस्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed