{"_id":"608309868ebc3e8dbc0f47b3","slug":"water-proof-tent-on-barrier-almora-news-hld422483688","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोधिया बैरियर पर सैंपलिंग के लिए लगाया वॉटर प्रूफ टेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोधिया बैरियर पर सैंपलिंग के लिए लगाया वॉटर प्रूफ टेंट
विज्ञापन
लोधिया बैरियर में कोविड जांच के लिए टैंट लगाते समय मौजूद एसडीएम सीमा विश्वकर्मा और अन्य।
- फोटो : ALMORA
लोधिया बैरियर पर बने कोविड जांच केंद्र में क्षतिग्रस्त केनोपी को हटाकर आखिरकार वॉटर प्रूफ टेंट लगा दिया गया है। प्रशासन की ओर से इसकी व्यवस्था की गई है। अब स्वास्थ्य कर्मी टेंट में बैठकर बाहरी राज्यों से आने वालों की कोरोना जांच के लिए स्वैब ले सकेंगे।
बाहरी राज्यों से आने वालों की जांच के लिए लोधिया बैरियर पर एक अप्रैल से कोविड जांच केंद्र स्थापित किया गया है। शुरुआत में जांच के लिए तैनात स्वास्थ्य कर्मियों के बैठने की उचित व्यवस्था नहीं की गई थी। बाद में एक टेंट और एक केनोपी लगाई गई लेकिन इन दिनों हो रही बारिश के बीच केनोपी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी।
अमर उजाला में इस संबंध में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई। इधर प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। एसडीएम सीमा विश्वकर्मा के नेतृत्व में मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने अब केनोपी की जगह वाटर प्रूफ टेंट लगा दिया है। वहीं पहले से लगे दूसरे टेंट को भी हटा नया टेंट लगाया गया है।
विज्ञापन
बैरियर पर 31 लोगों की कोरोना जांच
अल्मोड़ा। लोधिया बैरियर पर शुक्रवार को बाहरी राज्यों से आए 31 पर्यटकों और अन्य लोगों की कोरोना आरटीपीसीआर जांच के लिए स्वैब लिए गए। अल्मोड़ा जिले में बाहरी राज्यों से आने वालों की आरटीपीसीआर कोरोना निगेटिव जांच रिपोर्ट लाने की बाध्यता है। बगैर जांच रिपोर्ट जिले में प्रवेश निषेध है। बैरियर पर बाहरी राज्यों से कुल 39 लोग पहुंचे। आठ लोग आरटीपीसीआर निगेटिव जांच रिपोर्ट लेकर आए थे, जिन्हें सीधे प्रवेश दिया गया। जबकि जांच रिपोर्ट नहीं लाने पर 31 लोगों की मौके पर ही जांच की गई।
पूर्व में एक टेंट लगाया गया था लेकिन बारिश के बीच अब लोधिया बैरियर पर दो वॉटर प्रूफ टेंट लगा दिए गए हैं जिससे बारिश में भी कोरोना जांच समेत अन्य कार्यों बाधा न पहुंचे। सीमा विश्वकर्मा, एसडीएम अल्मोड़ा।